By Shivakant Shukla Last Updated:
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अपने जीवन के प्यार, क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ अपनी पैरेंटहुड जर्नी का आनंद ले रही हैं। जब से अभिनेत्री अपने प्यारे पति विराट के साथ इंग्लैंड गई हैं, तब से वह अक्सर फैंस के साथ वहां की झलकियां साझा कर रही हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह काफी सस्ता आउटफिट पहने नजर आ रही हैं। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।
दरअसल, 4 अगस्त 2021 को अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में अनुष्का को काफी खुश देखा जा सकता है। इन फोटोज में अभिनेत्री फ्लेयर्ड ब्लू डिस्ट्रेस्ड डेनिम जींस के साथ बेबी पिंक कलर की हुडी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अनुष्का ने अपनी इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है, "पार्क में कुछ बेहद कैजुअल पोज देते हुए।"
दिलचस्प बात यह है कि, अनुष्का की ये हुडी काफी सस्ती है, और अपनी जेब ज्यादा ढीली किए बिना भी एक्ट्रेस के इस लुक को अपनाया जा सकता है। अभिनेत्री की इस हुडी की कीमत 5000 से भी कम है। ये 'जस्टिन बीबर' के 2019 ड्रयू हाउस कलेक्शन से लिया गया है और इसकी कीमत लगभग 4,392.31 रुपये है।
(ये भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा के कीमती हैंडबैग: 2 से 3 लाख के ब्रांडेड बैग लेकर चलती हैं एक्ट्रेस, देखें पूरी लिस्ट)
अनुष्का अक्सर अपने सस्ते और महंगे दोनों आउटफिट से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। इसके पहले लंदन से ही उन्होंने 25 जुलाई 2021 को अपने इंस्टा हैंडल से दोस्त अथिया शेट्टी द्वारा क्लिक की गई अपने डे आउट की शानदार तस्वीरें साझा की थीं। इनमें एक्ट्रेस कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं।
अनुष्का ने व्हाइट लूज क्रॉप टॉप के साथ वाइड लेग्ड रिप्ड जींस को स्टाइल किया था और उन्होंने डिजाइनर व्हाइट मिनी जैकेट व ब्लैक स्लिंग बैग के साथ अपने लुक को पूरा किया था।
जिस जैकेट को अनुष्का ने पहना था, वो डिजाइनर अलेक्जेंडर वैंग ब्रांड की है। वेबसाइट के मुताबिक, इसकी कीमत 47,755 रुपये है, लेकिन डिस्काउंट के बाद ये 21,490 रुपये में मिलेगी। एक्ट्रेस के इस लुक ने भी लोगों का दिल जीत लिया था।
(ये भी पढ़ें: विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की चार सबसे महंगी चीजें, जानें आलीशान घर और महंगी कारों की कीमत)
कुछ दिनों पहले, अनुष्का ने लंदन से अपने दोस्तों के साथ एक क्यूट तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में उनकी बेटी वामिका बेबी वॉकर में आराम कर रही थीं। इसे शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा था, "दूर 'हम' साथ-साथ हैं।"
फिलहाल ये बात तो साफ है कि, अनुष्का लंदन में खूब एंजॉय कर रही हैं। तो आपको एक्ट्रेस एक्ट्रेस की ये हुडी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।