By Shivakant Shukla Last Updated:
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने आखिरकार '76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल' में अपना डेब्यू किया है। अफवाहें थीं कि अभिनेत्री इस साल कान्स में अपनी शुरुआत करेंगी, लेकिन अनुष्का ने न तो इन खबरों की पुष्टि की थी और न ही खंडन किया था। हालांकि, उन्होंने कान्स के रेड कार्पेट पर अपने खूबसूरत, लेकिन मिनिमल 3डी गाउन से सबको चौंका दिया।
26 मई 2023 को अनुष्का शर्मा ने '76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल' के रेड कार्पेट पर वॉक किया। 35 वर्षीय अभिनेत्री रिचर्ड क्वीन के ऑफ शोल्डर गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आउटफिट उनकी पर्सनैलिटी को दर्शाता है, जो खुशी से भरा है।
ड्रेस की ब्लाउज पर 3डी फ्लोरल डिटेलिंग थी और फिटेड स्कर्ट में सीक्विन एम्बेलिशमेंट था। यह ड्रेस डिजाइनर के 2023 एनचांटेड गार्डन कलेक्शन से है। अनुष्का ने अपने लुक को सॉफ्ट डेवी शीन मेकअप और हाई बन में बंधे बालों के साथ पूरा किया था। उनकी मिलियन-डॉलर की मुस्कान ने उनके स्टाइल को और निखारा था।
वीडियो देखले के लिए यहां क्लिक करें।
अनुष्का शर्मा ने अपने कान्स डेब्यू लुक की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टा हैंडल से भी शेयर की हैं। इन फोटोज में उनके लुक को करीब से देखा जा सकता है। फैशन लवर्स और उनके चाहने वालों के साथ-साथ एक्ट्रेस के पति विराट कोहली भी उनके लुक से बेहद प्रभावित हुए। प्यारे पति ने अनुष्का की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लाल दिल वाले कई इमोजी के साथ एक्ट्रेस की तारीफ की। विराट के प्यार भरे जेस्चर ने 'विरुष्का' के फैंस का दिल जीत लिया है।
23 मार्च 2023 को अनुष्का और विराट को 'इंडिया स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स' के लिए एक साथ देखा गया था। सामने आई फोटोज में विराट टक्सीडो में डैपर लग रहे थे। हालांकि, यह अनुष्का थीं, जो पर्पल कलर के ऑफ-शोल्डर गाउन में बहुत सुंदर लग रही थीं। कम से कम मेकअप और घुंघराले बालों के साथ उन्होंने अपने लुक को मिनिमल रखा था। अपने पति विराट के साथ चलने में अभिनेत्री बहुत गर्व महसूस कर रही थीं।
वीडियो देखले के लिए यहां क्लिक करें।
5 मई 2023 को विराट ने अपनी पत्नी अनुष्का के साथ उनकी डेट नाइट की एक तस्वीर पोस्ट की थी। इंटीमेट डिनर डेट के लिए अनुष्का ने पफ-स्लीव वाली नारंगी रंग की ड्रेस पहनी थी, जिसकी कीमत 66,177 रुपए है। उन्होंने सॉफ्ट मेकअप और ब्राउन-टोन्ड लिपस्टिक के साथ अपने लुक को परफेक्ट रखा था। दूसरी ओर, विराट ब्लैक कलर की शर्ट में डैपर लग रहे थे।
अनुष्का शर्मा के कीमती हैंडबैग: 2 से 3 लाख के ब्रांडेड बैग लेकर चलती हैं एक्ट्रेस, देखें पूरी लिस्ट
फिलहाल, आपको अनुष्का शर्मा का कान्स लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।