By Pooja Shripal Last Updated:
पॉपुलर कपल अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) इस समय सातवें आसमान पर हैं, क्योंकि हाल ही में उन्होंने अपने दूसरे बच्चे के रूप में बेटे का वेलकम किया है। यह 20 फरवरी 2024 को था, जब अनुष्का और विराट ने अपने नन्हे राजकुमार के आगमन की घोषणा की थी।
जैसे ही विराट और अनुष्का ने खुलासा किया कि उन्हें एक बच्चे का आशीर्वाद मिला है, नेटिजंस ने 'लिटिल किंग' के आगमन पर खुशी व्यक्त की। तमाम बधाई संदेशों के बीच एक ज्योतिषी की भविष्यवाणी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। यह पोस्ट फेसबुक पेज 'स्टार्स एंड एस्ट्रोलॉजी' पर शेयर की गई थी। ज्योतिषी ने अप्रैल 2016 में फेसबुक पर विराट के बारे में कुछ भविष्यवाणी की थीं और यह उनकी छठी भविष्यवाणी थी, जिसमें उन्होंने विराट को दूसरे बच्चे का आशीर्वाद मिलने के बारे में कहा था। ज्योतिषी ने लिखा था, "विराट के पास 2021-2024 के बीच एक और बच्चे के लिए अवसर होगा।"
अनुष्का शर्मा और विराट ने अपने दूसरे बच्चे के लिए अनोखा नाम चुना है। उन्होंने अपने बेटे का नाम 'अकाय' रखा है। इसकी उत्पत्ति तुर्की भाषा से हुई है और इसका मतलब 'चमकता चांद' है। हालांकि, संस्कृत में इसका अर्थ 'बिना किसी रूप या शरीर के' यानी 'निराकार' होता है। अनुष्का शर्मा के बच्चे के आगमन की घोषणा के बाद, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पिक्चर नोट शेयर किया था।
नोट में लिखा था, "अत्यधिक खुशियों और प्यार से भरे दिलों के साथ। हमें सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 15 फरवरी 2024 को हमने अपने बच्चे 'अकाय' और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया। हम इस खूबसूरत समय में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस समय कृपया हमारी निजता का सम्मान करें।"
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की चार सबसे महंगी चीजें, जानें आलीशान घर और महंगी कारों की कीमत
विराट और अनुष्का ने भले ही अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट नहीं की थी, लेकिन उनकी इस गुड न्यूज की खबरें 2023 के लास्ट से ही सुर्खियों में बनी हुई थीं। नवंबर 2023 में नेटिजंस ने अनुष्का के बेबी बंप को साफ तौर पर नोटिस किया था। एक सोशल मीडिया यूजर ने Reddit पर अनुष्का शर्मा का उनके पति विराट कोहली के साथ एक स्पष्ट वीडियो साझा किया था।
क्लिप में विराट ने अनुष्का का हाथ पकड़ रखा था और अभिनेत्री होटल में एंट्री करते समय उनके कदमों को ध्यान से देख रही थीं। अनुष्का एक ओवरसाइज़्ड शिफ़ली ब्लैक ड्रेस में थीं। कंफर्टेबल रहने के लिए उन्होंने फ्लैट्स पहनी थी। सटल मेकअप और खुले बाल उनके लुक को पूरा कर रहे हैं। वीडियो में अनुष्का का बेबी बंप साफ देखा जा सकता था।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
Virat Kohli-Anushka Sharma के 5 दिन के बेटे 'Akaay' की प्राइवेसी हुई भंग, फैंस ने बनाए कई इंस्टा पेज, देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, विराट के बेटे को लेकर ज्योतिषी की भविष्यवाणी के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।