By Shivakant Shukla Last Updated:
बॉलीवुड की सबसे यंगेस्ट सोशल मीडिया सेंसेशन और एक्ट्रेस अनुष्का सेन (Anushka Sen) ने हाल ही में, सबसे कम उम्र में स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के सीजन 11 में भाग लिया। तब से लेकर वह खबरों में बनी हुई हैं। इस बीच आज यानी 4 अगस्त 2021 को अनुष्का अपना 19वां जन्मदिन मना रही हैं। इस विशेष दिन पर अनुष्का अपने माता-पिता के साथ उदयपुर में हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस के पैरेंटस ने उन्हें गोल्ड प्लेटेड हैंड वॉच गिफ्ट किया है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।
पहले आइए अनुष्का सेन की लाइफ पर एक नजर डाल लेते हैं। 4 अगस्त 2002 को झारखंड में जन्मी अनुष्का सेन को सब टीवी के सीरियल 'बाल वीर' से पॉपुलैरिटी हासिल हुई, इसमें इनके रोल को काफी सराहा गया। अनुष्का ने 10 साल की उम्र से ही छोटे पर्दे पर काम करना शुरु किया था। सबसे पहले उन्होंने जीटीवी के प्रोग्राम 'यहां मैं घर घर खेली' में काम किया। इसके बाद इन्होंने 'देवों के देव महादेव' में छोटी पार्वती का किरदार निभाया, जिसने अनुष्का को रातों-रात मशहूर कर दिया। आज के समय में अनुष्का टीवी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली यंग एक्ट्रेसेस में से एक हैं।
(ये भी पढ़ें- सोहा अली खान ने इनाया के 'बिग स्कूल' के पहले दिन की दिखाई झलक, पढ़ाई में डूबी दिखीं बेटी)
अब आइए आपको दिखाते हैं अनुष्का के बर्थडे पर उनके माता-पिता द्वारा दिए गए गिफ्ट की झलक। दरअसल, अनुष्का सेन इस बार अपना बर्थडे अपने पेरेंट्स संग उदयपुर में सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपने उदयपुर ट्रिप की ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें उनके पैरेंट्स को भी देखा जा सकता है।
इसके साथ ही, अनुष्का ने अपने पैरेंट्स द्वारा दिए गए गिफ्ट की भी झलक दिखाई है। एक्ट्रेस के बर्थडे पर उनके पैरेंट्स ने उन्हें एक गोल्ड प्लेटेड टिसोट घड़ी गिफ्ट की है। अपने पिता से मिले प्यार से अभिभूत अनुष्का ने अपनी नई घड़ी की कई तस्वीरें साझा कीं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "क्या खूबसूरत तोहफा है। थैंक्यू मम्मा पप्पू।"
अनुष्का की घड़ी 'Tissot Pr 100 Sport Chic Chronograph' की कीमत 49,500 रुपये है।
(ये भी पढ़ें- दिशा परमार सिंदूर ना लगाने पर हुईं ट्रोल, तो एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब)
इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे पर कई केक भी काटे, जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने साझा की हैं।
दूसरी ओर, उनके पिता अनिर्बान सेन ने उन्हें सोशल मीडिया पर जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "मेरी किशोरी परी को 19वें जन्मदिन की शुभकामनाएं, खुश रहें और धन्य रहें और जो कुछ भी आप करती हैं उस पर हम सभी को गौरवान्वित करें। लव यू।"
(ये भी पढ़ें- काफी दिनों बाद मिले प्रियंका और निक, एक्ट्रेस ने रोमांटिक फोटो शेयर कर पति को बताया अपना 'घर')
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का 'KKK11' पर बेहद आसानी से घातक स्टंट कर रही हैं। पिछले हफ्ते, उन्होंने सौरभ राज जैन की तुलना में केवल 24 मिनट में एक स्टंट पूरा करके दिखाया। सौरभ टास्क में अनुष्का और महक चहल को पछाड़ने में नाकाम रहे, इसलिए उन्हें शो से बाहर कर दिया गया। देखना होगा कि, शो में वह कहां तक पहुंच पाती हैं।
अनुष्का सेन को इंस्टाग्राम पर करीब 23 लाख लोग फॉलो करते हैं। इनकी फैन फॉलोइंग कई बड़ी सेलिब्रिटीज को टक्कर देती है। अनुष्का को अपनी सोशल मीडिया फैमिली के लिए ट्रेंडिंग इंस्टाग्राम रील बनाते हुए देखा जाता है।
फिलहाल, हम भी अनुष्का को उनके जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हैं! तो आपको एक्ट्रेस को उनके पैरेंट्स द्वारा गिफ्ट में मिली घड़ी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।