By Shivakant Shukla Last Updated:
फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप (Aliyah Kashyap) सातवें आसमान पर हैं, क्योंकि उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे (Shane Gregoire) के साथ आधिकारिक रूप से सगाई कर ली है। आज यानी 3 अगस्त 2023 को दोनों ने एक इंटीमेट सेरेमनी में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार एक-दूसरे को अंगूठियां पहनाईं।
बता दें कि 20 मई 2023 को आलिया को बाली में उनके बॉयफ्रेंड की तरफ से एक ड्रीमी प्रपोजल मिला था और तब से वह शेन के साथ अपने नए जीवन की अनमोल झलकियां साझा कर रही हैं। हाल ही में, हमें कपल की सगाई की पार्टी से उनके लुक की एक झलक मिली। इस दौरान दोनों बेहद प्यारे लग रहे थे।
हाल ही में, हमें अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप की सगाई समारोह की पहली झलक देखने को मिली। पैपराजी अकाउंट द्वारा साझा की गई एक तस्वीर में होने वाली दुल्हन को इंगेजमेंट वेन्यू के बाहर अपने बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे के साथ खुशी से पोज़ देते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा, इस कपल ने अपने-अपने आउटफिट में कुछ फैशन गोल्स भी दिए। तस्वीर देखकर कहा जा सकता है कि आलिया और शेन स्वर्ग में बने मैच की तरह लग रहे थे।
अपने खास दिन के लिए आलिया ने फेमस डिजाइनर अनीता डोंगरे के कलेक्शन से एक व्हाइट कलर का रॉ-सिल्क लहंगा चुना था। उनके लहंगे पर मल्टीकलर के फूलों की कढ़ाई और सीक्विन का काम किया गया था। आलिया ने अपने लहंगे को मैचिंग राउंड-नेक ब्लाउज और कंट्रास्टिंग दुपट्टे के साथ जोड़ा था।
उन्होंने चोकर, मांग टीका, चूड़ियों और कंगन के साथ अपने लुक को निखारा था। डेवी मेकअप, घुंघराले खुले बाल और डार्क ग्रीन कलर का पोटली बैग उनके लुक को पूरा कर रहा था। दूसरी ओर, उनके बॉयफ्रेंड शेन व्हाइट कुर्ता-पायजामा सेट में हैंडसम लग रहे थे, जिसे उन्होंने लाइट ग्रीन कलर की कढ़ाई वाली जैकेट के साथ जोड़ा था।
हमें बेटी की सगाई की पार्टी से पिता अनुराग कश्यप की भी एक झलक मिली। समारोह में फिल्म निर्माता बहुत प्यारे लग रहे थे, क्योंकि उन्होंने ब्लैक कलर का बंदगला सूट पहना था, जिसे उन्होंने मैचिंग पैंट के साथ पहना था। पैपराजी अकाउंट द्वारा साझा की गई एक तस्वीर में पिता-बेटी की जोड़ी को कैमरे के लिए खुशी से पोज़ देते हुए देखा जा सकता है।
कल्कि कोचलिन अपने पूर्व पति अनुराग कश्यप की बेटी की सगाई की पार्टी में बॉयफ्रेंड गाइ हर्शबर्ग और बेटी सप्पो के साथ एक शानदार उपस्थिति दर्ज कराई। अभिनेत्री ने एक खूबसूरत पेस्टल टोन वाली साड़ी पहनी थी। वहीं, उनकी बेटी सप्पो पिंक कलर का फ्लोरल लहंगा पहने नजर आईं। बता दें कि कल्कि ने 2011 में अनुराग से शादी की और चार साल बाद वे अलग हो गए। हालांकि, अब भी वे दोनों अच्छा संबंध साझा करते हैं।
अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी आलिया और शेन की इंगेजमेंट पार्टी का हिस्सा बनीं। वह ब्राइट-ब्लू साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। सुहाना जल्द ही फिल्म 'द आर्चीज़' से बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार हैं। आलिया की गेस्टलिस्ट में उनकी दोस्त खुशी कपूर और वेदांग रैना भी शामिल थे। समारोह के लिए ख़ुशी ने लाइट पिंक कलर की प्री-ड्रेप्ड साड़ी चुनी थी। साड़ी में एक मिरर-वर्क गोल्डन बॉर्डर और उसके चारों ओर छोटे क्रिस्टल के साथ सजावट की गई थी। ख़ुशी ने अपनी साड़ी को मिरर वर्क वाले स्ट्रैपी ब्लाउज के साथ पेयर किया था।
याद दिला दें कि 20 मई 2023 को आलिया ने अपने इंस्टा हैंडल से अपने ड्रीमी प्रपोजल की झलकियां शेयर की थीं। तस्वीरों में वह अपनी बड़ी सी डायमंड रिंग दिखाती नजर आ रही थीं। फोटोज के साथ आलिया ने एक प्यारा नोट भी लिखा था। इसे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, हम भी आलिया और शेन को उनकी नई जर्नी के लिए ढेर सारी बधाई देतिे हैं।