By Shivakant Shukla Last Updated:
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) और उनकी पत्नी किरण खेर (Kirron Kher) बॉलीवुड के पॉवर कपल्स में से एक हैं। आज यानी 14 जून 2021 को किरण खेर अपना 69वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर अनुपम खेर ने अपनी लविंग वाइफ के साथ कई सारी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटोज।
पहले आइए कपल की लव स्टोरी पर एक नजर डाल लेते हैं। 7 मार्च 1955 को हिमाचल प्रदेश में जन्मे अनुपम खेर ने अब तक 100 से ज्यादा फिल्में की हैं। वहीं, किरण भी कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी हैं। मौजूदा समय में वह भारतीय जनता पार्टी से सांसद हैं। अनुपम और किरण खेर की मुलाकात चंडीगढ़ में उस वक्त हुई थी, जब वो दोनों चंडीगढ़ थिएटर ग्रुप का हिस्सा थे। इसके बाद साल 1980 में किरण चंडीगढ़ से मुंबई आ गईं और यहां उनकी मुलाकात बिजनेसमैन गौतम बेरी से हुई, जिनसे उन्होंने शादी कर ली और कपल के घर बेटे 'सिकंदर खेर' ने जन्म लिया। दूसरी तरफ, अनुपम खेर की शादी साल 1979 में 'मधुमालती' नाम की लड़की से हो गई थी।
(ये भी पढ़ें: दिशा पाटनी ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड टाइगर संग मनाया अपना बर्थडे, शेयर कीं सेलिब्रेशन की तस्वीरें)
वहीं, सिकंदर के होने के लगभग 4 साल बाद किरण और गौतम की अनबन हो गई। इसके बाद अनुपम और किरण की मुलाकात एक बार फिर से कोलकाता में हुई। इसी मुलाकात के बाद अनुपम ने किरण को प्रपोज किया और इसके बाद दोनों की मुलाकातों का सिलसिला चल पड़ा। इधर, किरण ने गौतम को तलाक देकर साल 1985 में अनुमप खेर से शादी रचा ली और अब ये कपल अपने बेटे सिकंदर खेर के साथ काफी खुश है।
(ये भी पढ़ें: कौन हैं बॉबी देओल की पत्नी तान्या आहूजा? पिता की दौलत को लेकर आई थीं चर्चा में, जानें इनके बारे में)
अब आइए आपको दिखाते हैं किरण खेर के बर्थडे पर अनुपम द्वारा शेयर की गई तस्वीरें। दरअसल, अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर पत्नी किरण के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में किरण और अनुपम कई दिग्गज लोगों के साथ दिखाई दे रहे हैं, जिनमें से एक बौद्ध गुरू दलाईलामा के साथ भी दोनों की फोटो है। वहीं, एक तस्वीर में उनकी पूरी फैमिली नजर आ रही है। बाकी कुछ फोटोज में किरण अकेले पोज दे रही हैं।
इसे शेयर करते हुए अनुपम खेर ने अपनी वाइफ के लिए एक खास मैसेज भी लिखा है। उन्होंने लिखा है, ''जन्मदिन मुबारक हो प्रिय किरण!! ईश्वर आपको लंबी और स्वस्थ जिंदगी दे। भगवान आपको दुनिया की सारी खुशियां दे! पूरी दुनिया में लोग आपको उस व्यक्ति के लिए प्यार करते हैं जो आप हैं! आप ईमानदार, निष्पक्ष और स्पष्टवादी हैं! आप जीवन की हर स्थिति का सामना अद्भुत आंतरिक शक्ति और अनुग्रह के साथ करती हैं! स्वस्थ और सुरक्षित रहें! हमेशा प्यार और प्रार्थना!'' एक्टर की इस पोस्ट पर फैंस कमेंट करके किरण खेर को बर्थडे विश कर रहे हैं।
(ये भी पढ़ें: माहिरा शर्मा से शादी करना चाहते हैं पारस छाबड़ा, लेटेस्ट इंटरव्यू में रिश्ते को लेकर की बात)
इसके पहले, 26 अगस्त 2020 को अपनी शादी की 35वीं सालगिरह के मौके पर अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी किरण संग एक ब्लैक एंड वाइट फोटो शेयर करते हुए लिखा था, "सबसे प्रिय #Kirron!! हैप्पी 35वीं एनिवर्सरी। हम एक-दूसरे को लगभग 45 साल से जानते हैं। ये लगभग एक जीवन का समय है। हम दो मजबूत व्यक्तियों के रूप में एक साथ बड़े हुए हैं। हमने एक साथ ज्यादा समय नहीं बिताया है। आप सांसद होने में व्यस्त हैं और मैं अभिनेता होने में व्यस्त हूं। लेकिन मैं हूं और हमेशा तुम्हारे लिए रहूंगा। तुम एक महान लड़की हो। सुरक्षित रहो। हमेशा प्यार और प्रार्थना! सालगिरह मुबारक!! @kirronkhermp #MarriageAnniversary"
पिछले दिनों, किरण मल्टीपल माइलोमा जो कि एक तरह का ब्लड कैंसर है से पीड़ित हो गई थीं। हालांकि, अब वो स्वस्थ हो गई हैं और रेस्ट कर रही हैं। फिलहाल, हम भी किरण खेर को उनके जन्मदिन की ढेर सारी बधाई देते हैं। तो एक्टर द्वारा शेयर की गई तस्वीरें आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।