By Kavita Gosainwal Last Updated:
बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) की पत्नी व एक्ट्रेस किरण खेर (Kirron Kher) इन दिनों कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जंग लड़ रही हैं। 1 अप्रैल 2021 को अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी देते हुए बताया था कि, किरण मल्टीपल माइलोमा से पीड़ित पाई गई हैं, जो कि एक तरह का ब्लड कैंसर है। वहीं, अब अनुपम खेर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी वाइफ किरण खेर का हेल्थ अपडेट दिया है। आइए आपको बताते हैं कि, एक्टर ने क्या कहा है।
दरअसल, अनुपम खेर ने ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें एक्टर ने अपनी वाइफ किरण खेर के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए ये भी बताया कि, उनका परिवार इस स्थिति से कैसे निपट रहा है? अनुपम खेर ने कहा कि, ‘वह बहुत बेहतर हैं।’ इसके आगे एक्टर ने कहा कि, ‘आपके आस-पास के लोगों का समर्थन करना एक बहुत ही स्वाभाविक घटना है, और यही मैं कर रहा हूं। और बाकी तो कुछ नहीं कर सकते हैं। डॉक्टर अपना बेस्ट दे रहे हैं। हमारे पास सबसे अच्छे डॉक्टर हैं और मैं केवल पॉजिटिव व आशावादी हो सकता हूं और डॉक्टरों की प्रतिभा में विश्वास कर सकता हूं। इसके अलावा मैं प्रार्थना कर सकता हूं।’
(ये भी पढ़ें: अली गोनी की फैमिली संग एंजॉय करती दिखीं जैस्मिन भसीन, शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें)
अपनी बात को जारी रखते हुए अनुपम खेर ने बताया कि, उनके भाई भी एक कैंसर सर्वाइवर है और इस प्रकार से वह चीजें जानते हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरा भाई भी एक कैंसर सर्वाइवर है, (इसलिए उम्मीद है)। मैंने आशावादी होना और खुश रहने का रास्ता चुना है, जो हमेशा हर तरह से मदद करता है। आशावादी होना हर लड़ाई से लड़ने में मदद करता है। मेरे दादाजी हमेशा कहा करते थे, 'एक ही समस्या को दो बार मत लड़ो। एक बार जब आप इसके बारे में सोच रहे होते हैं और एक बार जब आप इससे गुजर रहे होते हैं।’ तो मैं उसके बारे में इतना क्यों सोचूं।’
(ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने जेठ-जेठानी को विश की वेडिंग एनिवर्सरी, शेयर की प्यारी फोटो)
इस इंटरव्यू में अनुपम खेर ने अपने दादा द्वारा सिखाए गए एक और जीवन के सबक को याद किया और कहा कि, ‘आप यह सोचकर खुश हो सकते हैं कि, कितने लोग आपसे बदतर हैं या आप यह सोचकर दुखी हो सकते हैं कि, कितने लोग आपसे बेहतर हैं।’
(ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मां मधु संग शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें, मस्ती करते दिखे दोनों)
बीते दिनों एक्ट्रेस किरण खेर की तबीयत बिगड़ने की खबरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं, जिसकी सच्चाई बताते हुए अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, ‘किरण के स्वास्थ्य के बारे में एक अफवाह चल रही है। यह सब झूठ है। वह बिल्कुल ठीक हो रही हैं। वास्तव में उन्होंने आज दोपहर को COVID के लिए अपना दूसरा टीकाकरण करवाया। मैं लोगों से निवेदन करूंगा कि, ऐसी नकारात्मक खबरें न फैलाएं। धन्यवाद। सुरक्षित रहें।'
अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी किरण खेर की एक तस्वीर भी शेयर की थी, जो कोविड वैक्सीनेशन के दूसरे डोज के दौरान की थी। इस तस्वीर में किरण खेर के चेहरे को देखकर उनकी तबीयत का अंदाजा लगाया जा सकता है। फोटो में सफेद आउटफिट पहने, मुंह पर मास्क, हाथ में प्लास्टर लगाए किरण एकदम अलग नजर आ रही हैं।
फिलहाल, अनुपम खेर के इस इंटरव्यू से साफ है कि, किरण खेर अभी ठीक हैं और हम भी एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की दुआ करते हैं।