By Shivakant Shukla Last Updated:
मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर और स्वर्गीय मोना कपूर के बेटे, बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) आज यानी 26 जून को अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर अर्जुन के चाहने वाले उनको जन्मदिवस की बधाई दे रहे हैं। इसी क्रम में अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) ने भी अपने भाई को बर्थडे विश किया है। अंशुला ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए भाई के लिए इमोशनल मैसेज भी लिखा है।
अंशुला कपूर ने अपने बड़े भाई अर्जुन के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''आप मेरे जीने की वजह हो, मेरे फेवरेट इंसान और मेरी जिंदगी के सबसे महत्वपूर्ण शख्स। आपने हमेशा मुझे बहुत प्यार किया है। हर सुबह उठने की जो मेरी ताकत होती है वो मुझे आपसे मिलती है। आपने हमेशा मुझे प्रोटेक्ट किया है, मेरे दोस्त, मेरे भाई, मेरी लाइफलाइन। आपने एक पिता की तरह मेरा ध्यान रखा है जबकि आप खुद बच्चे थे, लेकिन मेरे लिए आप बड़े हुए।'' (ये भी पढ़ें: मां मोना शौरी के कार्बन कॉपी हैं अर्जुन कपूर, यकीन ना हो तो देख लीजिए ये खूबसूरत तस्वीर)
अंशुला ने लिखा, ''जब मुझमें ताकत नहीं थी, तब आपने मुझे अपनी ताकत दी। मेरे गिरने से पहले आप मुझे संभालने के लिए तैयार रहते हो। आपने मुझे सिखाया हमेशा सिर ऊपर रखकर स्माइल करना। आपने कभी मां को भूलने नहीं दिया। आपने मेरी हर जरूरत को पूरा किया है। आपकी वजह से मैं कभी खुद को अकेला महसूस नहीं करती। आप वो रोशनी हो जो मेरे हर अंधेरे को दूर करता है। मैं आपके बिना नहीं रह सकती। आपको बहुत प्यार करती हूं और हमेशा करूंगी।''
बताते चलें कि कुछ दिनों पहले जब अंशुला से अर्जुन और मलाइका के रिश्ते के बारे में पूछा था तो उन्होंने कहा था, '' भाई मुझसे 6 साल बड़े हैं। हम एक दूसरे की डेटिंग लाइफ के बारे में बात नहीं करते हैं। हमारे लिए ये बहुत ऑकवर्ड होता है।'' (ये भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा से शादी करने को लेकर अर्जुन कपूर ने किया बड़ा खुलासा, कहा- घरवाले बना रहे हैं दबाव)
बता दें कि बोनी कपूर ने मोना कपूर से अलग होकर श्रीदेवी से शादी की थी। श्रीदेवी की दो बेटियां हैं, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर। इस तरह जान्हवी और खुशी अर्जुन कपूर की सौतेली बहनें हैं। बोनी कपूर अभी अपने दोनों बेटियों के साथ रहते हैं। कभी-कभी वह अपने बेटे अर्जुन कपूर से भी मिलते हैं। अनिल कपूर और संजय कपूर रिश्ते में अर्जुन के चाचा लगते हैं। वहीं सोनम कपूर, अर्जुन की चचेरी बहन हैं। हालांकि, अर्जुन कपूर अपनी सभी बहनों से अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। (ये भी पढ़ें: जाह्नवी कपूर ने अशुंला कपूर को अपने डांस से किया इंप्रेस, देखिए कैसे वीडियो में करती दिखीं मस्ती)
अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने फिल्म 'इशकजादे' से डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा थीं। इसमें अर्जुन के अभिनय को काफी पसंद किया गया। उनकी मुख्य फिल्मों में 'गुंडे', '2 स्टेट्स', 'तेवर', 'की एंड का', 'हाफ गर्लफ्रेंड' और 'पानीपत' हैं। अर्जुन कपूर अपनी अगली फिल्म की शूटिंग रकुलप्रीत सिंह के साथ कर रहे हैं। अभी इस फिल्म का नाम सामने नहीं आया है।
बॉलीवुडशाजीज की तरफ से भी एक्टर अर्जुन कपूर को जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताना न भूलें, हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।