By Shivakant Shukla Last Updated:
कहते हैं कि, सौतेले रिश्ते में ज्यादा प्यार नहीं होता है। लेकिन बॉलीवुड में कुछ ऐसे सितारे भी हैं, जिन्होंने इस बात को झूठा साबित कर दिखाया है। इनमें से एक नाम फिल्म निर्माता बोनी कपूर (Boney Kapoor) की पहली पत्नी मोना कपूर के बच्चों अर्जुन-अंशुला और दूसरी पत्नी श्रीदेवी की बेटियों जान्हवी-खुशी का भी है। भले ही बोनी की दोनों पत्नियां अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके बच्चों के बीच अटूट प्यार आज भी देखने को मिलता है। सभी एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े नजर आते हैं। हाल ही में, इस अटूट प्यार की एक झलक अंशुला और खुशी के बीच साफ देखने को मिली। आइए आपको दिखाते हैं।
(ये भी पढ़ें- क्या विक्की कौशल से शादी करने वाली हैं कैटरीना कैफ? सलमान खान के स्टाइलिस्ट के पोस्ट ने दिया हिंट)
पहले ये जान लीजिए कि, बोनी कपूर ने साल 1983 में अपनी पहली पत्नी मोना शौरी से शादी रचाई थी। शादी के दो साल बाद 1985 में अर्जुन कपूर और साल 1987 में उनकी बहन अंशुला का जन्म हुआ। लेकिन शादी के करीब 13 साल बाद बोनी कपूर का दिल अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी पर आ गया। कुछ दिनों तक चोरी-चुपके दोनों का अफेयर चला। इस बीच शादी से पहले ही एक्ट्रेस श्रीदेवी की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आई और फिर साल 1996 में एक मंदिर में श्रीदेवी और बोनी कपूर ने सीधे-सादे अंदाज में शादी कर ली। श्रीदेवी से शादी के वक्त अर्जुन कपूर 12 साल के थे। हालांकि, पति बोनी की दूसरी शादी के बाद अर्जुन कपूर की मां ने अपने दोनों बच्चों की अकेले परवरिश की। कुछ दिनों बाद मोना का निधन हो गया। इधर, बोनी और श्रीदेवी की दो बेटियां हुईं, जिनके नाम जान्हवी (एक्ट्रेस) और खुशी है। साल 2018 में श्रीदेवी का भी निधन हो गया। इसके बाद से ही सभी बच्चों के बीच के रिश्ते में काफी मधुरता आई।
अंशुला भले ही फिल्म इंडस्ट्री की चमक से दूर रहती हैं, लेकिन कई इवेंट्स और पार्टीज में वह मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेती हैं। अंशुला की बॉन्डिंग उनकी सौतेली बहनों खुशी कपूर (Khushi Kapoor) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) के साथ काफी मजबूत है। वहीं, अर्जुन भी अपनी दोनों सौतेली बहनों पर जान लुटाते हैं।
अब आइए आपको बताते हैं दोनों बहनों अंशुला और खुशी के प्यार के बारे में। दरअसल, अंशुला कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 17 जुलाई 2021 को एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में दो हाथ दिखाई दे रहे हैं, जिस पर पजल के टैटू बने हुए हैं। ये दोनों हाथ अंशुला और खुशी के हैं। दोनों ने अपने हाथों में एक जैसे ही टैटू बनवाए हैं। खास बात ये है कि, ये दोनों टैटू पजल के दो पीस हैं, जो आपस में फिट हो सकते हैं।
(ये भी पढ़ें- राहुल वैद्य-दिशा परमार का रिसेप्शन एल्बम: अली-जैस्मिन की मस्ती से कपल डांस तक की देखें झलकियां)
इसे शेयर करते हुए अंशुला ने कैप्शन में लिखा है, ''लव यू टू पीस @khushi05k हेहेहे #Punny #CozWeFitTogether।'' खुशी ने अपनी बड़ी बहन के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए, ''लव यू'' लिखा है। इसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और दोनों बहनों को क्यूट बता रहे हैं।
29 दिसंबर 2020 को अंशुला कपूर के 30 साल पूरे होने के मौके पर उनकी बहनों ने उनके लिए घर पर ही सरप्राइज पार्टी का आयोजन किया था, जिसकी एक झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, अंशुला के बर्थडे पर घर को कितने खास तरीके से सजाया गया है, जिसे उनकी बहनों जान्हवी और खुशी ने डेकोरेट किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अंशुला ने एक इमोशनल कैप्शन में लिखा था, ‘सच में, इस साल मुझे अपना जन्मदिन मनाने का मन नहीं कर रहा था लेकिन मेरी क्यूटीज खुशी और जान्हवी ने मुझे सरप्राइज दे दिया और मैं इस बात को नकार नहीं सकती कि इसकी वजह से मेरे चेहरे पर बड़ी सी स्माइल आई। मेरी खुशहाली की वजह बनने के लिए तुम लोगों का धन्यवाद। खासतौर पर उसके लिए, जब मैं खुद में इस सनशाइन को नहीं देख पाती हूं और तुम लोग मुझे उस वक्त तक हंसाते रहते हो, जब तक कि मेरे पेट में दर्द न हो जाए।’
(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट ने BF रणबीर कपूर की जर्सी का लकी नंबर वाला मोबाइल कवर किया फ्लॉन्ट)
फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, सौतेली बहनों जान्हवी-खुशी और अंशुला के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। तो आपको दोनों का टैटू कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।