By Shivakant Shukla Last Updated:
देश के मशहूर उद्योगपतियों की लिस्ट में शुमार अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी के बड़े बेटे अनमोल अंबानी (Anmol Ambani) ने 20 फरवरी 2022 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड कृशा शाह (Khrisha Shah) के साथ शादी रचाई थी। उनके वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की गई थीं। हाल ही में, हमें टीना अंबानी की बहू कृशा की ननद ईशा अंबानी के साथ की एक फोटो मिली है। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले तो ये जान लीजिए कि, अनमोल अंबानी और कृशा शाह अपनी शादी के दिन वेडिंग आउटफिट में काफी जच रहे थे। जहां कृशा ने अनामिका खन्ना के कलेक्शन से एक लाल शादी का जोड़ा पहना था, जिस पर चांदी के रेशम और क्रिस्टल में फूलों के पैटर्न के साथ भारी कढ़ाई की गई थी। उन्होंने इसे एक एम्बेलिश्ड दुपट्टे के साथ पेयर किया था, जिसमें स्कैलप्ड हेमलाइन थी। कृशा शाह ने हीरे और पन्ना जड़ित चोकर नेकपीस, झुमके और एक साधारण मांग टीका का विकल्प चुना था। सिल्वर थ्री-टियर कलीरे और लाल लिपस्टिक से अपने ब्राइडल टच को अट्रैक्टिव बनाया था। वहीं, अनमोल क्रीम कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे थे।
(ये भी पढ़ें- नीता अंबानी ने अनमोल-कृशा की शादी में पहना था ईशा अंबानी का हार, दिखा मां-बेटी का अटूट प्यार)
अब आइए आपको दिखाते हैं ननद ईशा अंबानी के साथ कृशा की फोटो। दरअसल, सोश्ल मीडिया पर आकाश अंबानी नाम के एक फैन पेज ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में कृशा अपनी ननद ईशा अंबानी के साथ कैमरे के लिए पोज देती नजर आ रही हैं। जहां गोल्डन कलर के लहंगे में कृशा बेहद सुंदर लग रही हैं। वहीं, आइवरी कलर की लहंगा साड़ी में ईशा भी अपनी भाभी से कम खूबसूरत नहीं लग रही हैं। ये फोटो साल 2018 की है, जब ईशा अंबानी की शादी हुई थी। ये तस्वीर उनकी शादी के किसी फंक्शन की है। यहां देखें वो फोटो।
बता दें कि, ईशा अंबानी अपनी मां नीता अंबानी के साथ भाई अनमोल अंबानी की शादी में शामिल हुई थीं। अनमोल की शादी से एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें नीता और ईशा शादी की रस्मों को एंजॉय करती हुई नजर आ रही थीं।
(ये भी पढ़ें- अनमोल अंबानी-कृशा शाह के रिसेप्शन में थ्री-टियर रियल फ्लॉवर केक ने खींचा ध्यान, देखें फोटोज)
इसके अलावा, कृशा शाह की एक और अनदेखी फोटो उनकी बहन नृति शाह ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर आज यानी 5 मार्च 2022 को शेयर की है। इस तस्वीर में कृशा अपनी मां के साथ दिखाई दे रही हैं। ये तस्वीर कृशा के रिसेप्शन की है, इसमें मां-बेटी का अटूट प्यार साफ दिखाई दे रहा है।
(ये भी पढ़ें- अनमोल अंबानी की पत्नी कृशा के कन्यादान रस्म की झलकियां आईं सामने, बहन नृति ने भावुक पल किया शेयर)
फिलहाल, हमें तो कृशा और ईशा की साथ में आई तस्वीर बेहद प्यारी लगी। वैसे, आपको ये कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।