By Rinki Tiwari Last Updated:
देश भर में 14 जनवरी को मकर संक्रांति के रूप में मनाया जाता है। हमेशा की तरह इस साल भी लोगों ने धूमधाम से मकर संक्रांति का त्योहार मनाया। हालांकि, ये त्योहार उन जोड़ियों के लिए सबसे खास रहा है, जिन्होंने शादी के बाद पहली बार इसे मनाया। टीवी इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने भी धूमधाम से शादी के बाद अपना पहला मकर संक्रांति सेलिब्रेट किया, जिसकी झलकियां अभिनेत्री ने अपने फैंस को दिखाई है। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, अंकिता लोखंडे ने 14 दिसंबर 2021 को भव्य अंदाज में अपने जीवन के प्यार विक्की जैन के साथ शादी रचाई थी। बिंदास अभिनेत्री अपने प्री-वेडिंग, वेडिंग और पोस्ट वेडिंग लुक्स से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रही थीं। शादी के बाद से ही वह लगातार एक नई-नवेली दुल्हन के वाइब्स दे रही हैं। हाल ही में, मकर संक्रांति पर एक बार फिर उन्होंने नई-नवेली दुल्हन के गोल्स दिए हैं।
(ये भी पढ़ें- मोहित रैना ने पत्नी अदिति शर्मा के साथ रिश्ते में बढ़ाया था पहला कदम, कहा- 'मैंने बातचीत शुरू की')
दरअसल, अंकिता लोखंडे ने शादी के बाद अपना पहला मकर संक्रांति काफी धूमधाम से सेलिब्रेट किया। इस दौरान अंकिता ने अपने लुक से लोगों को हैरान कर दिया। उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर अपने मकर संक्रांति सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर की हैं। अंकिता के घर को पतंगों और फूलों से सजाया गया था और अभिनेत्री ब्लैक व रेड सिल्क साड़ी में खुद भी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को हरे रंग की सुहाग की चूड़ियों, मंगलसूत्र और अनाज से बने पारंपरिक आभूषणों से पूरा किया। चौड़े गोलाकार पैटर्न से बना उनका कमरबंद भी काफी आकर्षक था।
‘हिंदुस्तान टाइम्स’ संग बातचीत में अंकिता लोखंडे ने शादी के बाद अपनी पहली मकर संक्रांति सेलिब्रेशन की योजनाओ के बारे में बात करते हुए कहा था, “मराठी संस्कृति में मकर संक्रांति का बहुत महत्व है। यह शादी के बाद मेरी पहली मकर संक्रांति है। तो, यह बहुत बड़ी बात है। मेरी मां ने पहले ही अनाज से बने सभी गहने खरीद लिए हैं। हल्दी और कुमकुम की रस्म होगी। नवविवाहितों को काले रंग की पोशाक में होना चाहिए। मैं पूरी तरह से तैयार होने जा रही हूं।”
(ये भी पढ़ें- सुष्मिता सेन से ब्रेकअप के बाद Ex बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने बताई दिल की बात, कहा- 'दर्द हमेशा रहता है')
15 जनवरी 2022 की मिड-नाइट को अपनी शादी को एक महीना पूरा होने पर अभिनेत्री ने अपने पति विक्की जैन के साथ एक वीडियो शेयर करते हुए उनके लिए एक रोमांटिक नोट लिखा था। वीडियो में कपल को समुद्र में मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, “आज हम पति और पत्नी हैं। आप जिंदगी भर के लिए मेरे बेस्ट फ्रेंड हैं। हंसी और हंसी के साथ, हमारी यात्रा एक खुशहाल राइड होगी। आप मेरे प्यार, मेरी खुशी की कुंजी हैं। आपकी खूबसूरत पत्नी। आप मेरी शान, मेरे प्यार और मेरी लाइफलाइन हैं। मैं आपसे प्यार करती हूं विक्की जैन।”
(ये भी पढ़ें- भारती सिंह ने अपनी प्रेग्नेंसी पर मिथुन दा से कहा- 'हर्ष लिंबाचिया ने अपना हुनर दिखा ही दिया')
फिलहाल, अंकिता लोखंडे अपने मकर संक्रांति लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वैसे, आपको उनका ये लुक कैसा लगा? हमें कमेंट में अवश्य बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।