अंकिता लोखंडे की फोटो पर फैंस ने कहा- 'काश आपकी शादी सुशांत से हो गयी होती तो...'

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ नई तस्वीरें पोस्ट की हैं, अंकिता के इस पोस्ट पर उनके फैंस दिलचस्प कमेंट कर रहे हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अंकिता लोखंडे की फोटो पर फैंस ने कहा- 'काश आपकी शादी सुशांत से हो गयी होती तो...'

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन को 100 दिन से भी ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन अभी तक ये साफ नहीं हो सका है कि उन्होंने आत्म​हत्या की थी या फिर उनकी हत्या हुई है? हालांकि जांच अभी जारी है। ऐसे में एक्टर का परिवार, उनके फैंस और दोस्त सोशल मीडिया के जरिए न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस बीच सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ नई तस्वीरें पोस्ट की हैं, अंकिता के इस पोस्ट पर उनके फैंस दिलचस्प कमेंट कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

दरअसल, 23 सिंतंबर 2020 को अंकिता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकांउट पर कुछ फोटोज़ शेयर की। इन तस्वीरों में वो सफेद रंग की साड़ी पहने हुए काफ़ी ख़ुश नज़र आ रही हैं। तस्वीरों में वह अलग-अलग अंदाज़ में हंसते-खिलखिलाते हुए पोज़ दे रही हैं।

इसे शेयर करते हुए अंकिता ने लिखा- 'ख़ुश कैसे रहा जाए। हर सुबह तय करो कि आप अच्छे मूड में हो।'

एक्ट्रेस की इस फोटो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं, और इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ फैंस ने तो इस बात को भी नोटिस किया कि जब अंकिता सुशांत के साथ एक कार्यक्रम में ऐसी ही साड़ी पहने हुए नज़र आयी थीं।

एक फैन ने लिखा, 'अंकिता ख़ुश रहो, मगर सुशांत को हमेशा याद रखना।'  

एक और फैन ने लिखा- 'आप इतनी शांत और ख़ुश कैसे दिख सकती हैं, जबकि हम एसएसआर के फैंस सुशांत सर को इतना मिस कर रहे हैं।' इसके जवाब में एक अन्य फैन ने लिखा- 'मुझे यक़ीन है, वो भी एसएसआर को मिस करती होंगी। वो उनका पहला प्यार थे। कोई अपने पहले प्यार को नहीं भूलता। लेकिन अब वो किसी दूसरे इंसान के साथ ख़ुश हैं और हमें उसका सम्मान करना चाहिए, क्योंकि वो उन्हें ख़ुश देखना चाहते थे।' वहीं, एक अन्य फैन ने लिखा कि- 'आप इतनी ख़ूबसूरत हैं। काश आपकी शादी सुशांत से हो गयी होती तो वो ज़िंदा रहते और बहुत ख़ुश भी।' (ये भी पढ़ें: अंकिता लोखंडे का असली नाम नहीं जानते होंगे आप, 2016 में सुशांत से होने वाली थी शादी)

साल 2016 में होने वाली थी दोनों की शादी

DNA वेबसाइट के अनुसार, सुशांत के पिता के के सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, ''अंकिता उनके बेटे के जीवन की एकमात्र महिला हैं। उन्होंने कहा कि वह पटना में परिवार के साथ भी गई थीं। दोनों दिसंबर 2016 में शादी करने वाले थे लेकिन साल के छठवें महीने में दोनों ने अलग रहने का फैसला किया।'' (ये भी पढ़ें: सुशांत के मौत की खबर सुनते ही एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता का हुआ बुरा हाल, दिया ऐसा रिएक्शन)    

Sushant Singh Rajput and Ankita Lokhande

6 साल तक रिलेशन में रहे थे अंकिता और सुशांत 

अंकिता और सुशांत की दोस्ती शो 'पवित्र रिश्ता' के सेट पर हुई थी। सीरियल में सुशांत के किरदार का नाम मानव और अंकिता के किरदार का नाम अर्चना था। उस दौरान लोग सुशांत और अंकिता को मानव और अर्चना के नाम से ही पहचानने लगे थे। सेट पर ही दोनों लोगों को प्यार हो गया था। 6 साल तक रिलेशन में रहने के बाद दोनों साल 2016 में ही अलग हो गए। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती संग उनका नाम जोड़ा जा रहा था। 

सुशांत की मौत के बाद एक महीने तक सोशल मीडिया से रही थीं दूर

सुशांत की मौत के बाद से अंकिता ने सोशल मीडिया पर एक महीने तक कोई पोस्ट नहीं शेयर की थी। वह सुशांत के निधन से टूट चुकी थीं। उनके मौत के बाद वह उनके परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। वह सुशांत के परिवार से मिलने भी गई थीं। अक्सर देखा जाता है कि सुशांत की बहन श्वेता उनके पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देती हैं तो वहीं वह भी उनकी पोस्ट पर अपनी बात रखती हैं। वह सुशांत के न्याय के लिए चालाए जा रहे हर कैंपेन का समर्थन करती हैं। (ये भी पढ़ें: अंकिता को देखकर भाग जाती थी सुशांत की टेंशन, विकास गुप्ता ने बताई दोनों के रिश्ते की सच्चाई 

ध्यान रहे कि, 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई के बांद्रा स्थित आवास पर मृत पाए गए थे। अब इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। वहीं, इसमें ड्रग एंगल सामने आने के बाद अब इसकी जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा की जा रही है। तो अब देखना ​होगा कि आखिर सुशांत को कब तक न्याय मिलता है? वैसे आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमोरे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)

BollywoodShaadis