Anjum Fakih ने BF रोहित के साथ अपने रिश्ते को किया आधिकारिक, साथ में शेयर की फोटो

दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद टीवी एक्ट्रेस अंजुम फकीह ने आखिरकार बॉयफ्रेंड रोहित के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि कर दी है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Anjum Fakih ने BF रोहित के साथ अपने रिश्ते को किया आधिकारिक, साथ में शेयर की फोटो

टेलीविजन अभिनेत्री अंजुम फकीह (Anjum Fakih) धारावाहिक 'कुंडली भाग्य' में 'सृष्टि' के किरदार के लिए लोकप्रिय हैं। अंजुम ने आखिरकार अपने रिश्ते की खबर की पुष्टि कर दी है। अभिनेत्री अब सिंगल नहीं हैं और उन्होंने खुशी-खुशी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी घोषणा की है। अपने बॉयफ्रेंड रोहित को दुनिया के सामने पेश करते हुए अभिनेत्री ने उनके साथ दो साल पूरे करने पर खुशी का इजहार किया है।

anjum

अंजुम फकीह ने अपने बॉयफ्रेंड रोहित संग आधिकारिक किया रिश्ता

16 मार्च 2023 को अपने इंस्टा हैंडल पर अभिनेत्री अंजुम फकीह ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहित के साथ अपने रिश्ते की घोषणा की। जैसे ही इस जोड़े ने दो साल पूरे किए अंजुम ने खुशी साझा की और अपनी शानदार कार के सामने दोनों की एक तस्वीर शेयर की। जहां अंजुम पेस्टल पिंक कलर की मिडी ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं उनके बॉयफ्रेंड रोहित सफेद रंग के थ्री-पीस सूट में हैंडसम लग रहे थे। तस्वीर के साथ अंजुम ने एक दिल को छू लेने वाला नोट भी लिखा। 

anjum

उन्होंने लिखा है, “जब कर्म अपनी भूमिका निभाता है, जब आपका साथ होना तय है, तब आप ये सब दिल से जानते हैं। प्यार हमेशा और हमेशा के लिए बढ़ेगा। जब मैंने अब तक की यात्रा पर विचार किया, तो मैंने देखा कि तुम मेरे गहरे जख्मों को ठीक कर रहे हो। आपकी गर्मजोशी, आपका प्यार, इसकी गहराई और लंबाई का अंदाजा नहीं लगा सकते। मैं तुम्हारी लेडी डव बनूंगी, तुम मेरी सबसे बड़ी ताकत हो। हमें 2 साल मुबारक हो मेरे बू। और यहां मैं एडमिट करने जा रही हूं, पेश हैं मेरा प्यार रोहित। हां, वो #ANHIT में हिट है।'' 

anjum

जब अंजुम फकीह ने अपने बॉयफ्रेंड रोहित को विश किया बर्थडे  

एक महीने पहले 17 फरवरी 2023 को अंजुम ने उनकी पहचान पूरी तरह से सीक्रेट रखते हुए अपने बॉयफ्रेंड रोहित के साथ एक और प्यार भरी तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में जोड़े ने फेस मास्क के साथ एक सेल्फी क्लिक की थी। हालांकि, तस्वीर के अलावा अंजुम द्वारा कैप्शन के रूप में लिखे गए विशेष नोट ने हमारा ध्यान खींचा था। अंजुम ने अपने प्रेमी रोहित को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा था, "मेरे और सिर्फ मेरे वन को जन्मदिन मुबारक हो।"

anjum

कुछ समय पहले अंजुम फकीह ने अपने पार्टनर के बारे में बात की थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हमें तो तो इनकी जोड़ी काफी अच्छी लगी। तो आप अंजुम और रोहित की नई जोड़ी के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.