By Vidushi Gupta Last Updated:
जिस मोमेंट में एक कपल अपनी पैरेंटहुड जर्नी की शुरुआत करता है, उसके बाद से ही उनकी पूरी जिंदगी बेबी के इर्द गिर्द ही घूमने लगती है। उनका चिल टाइम नर्सरी की कविताएं और क्यूट कार्टून देखने में तब्दील हो जाता है। उनके घर में चारों तरफ बच्चे के खिलौने नजर आते हैं। टीवी एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी (Anita Hassanandani) और उनके हसबैंड रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) भी एक ऐसे ही कपल हैं, जो अपनी पैरेंटहुड जर्नी का हर एक मिनट एंजॉय कर रहे हैं। कपल अक्सर अपने बेबी आरव (Aaravv) के साथ तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करता रहा है। इसी बीच अनिता ने अपने बेटे के साथ एक प्यारी फोटो शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।
उससे पहले ये जान लीजिए कि, टीवी के पॉपुलर शो 'नागिन', और 'ये है मोहब्बतें' से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी ने 14 अक्टूबर 2013 को बिजनेसमैन रोहित रेड्डी के संग शादी रचाई थी, और अब शादी के 7 साल बाद कपल के घर नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। 9 फरवरी 2021 को देर रात अनिता के पति रोहित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैंस को ये जानकारी दी थी कि वो पिता बन गए हैं। रोहित ने अनिता के बेबी बंप के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'ओह बॉय!' (ये भी पढ़ें: माधुरी दीक्षित ने दोनों बेटों संग शेयर कीं तब और अब की खूबसूरत फोटो, लिखा- 'हमेशा मेरे बच्चे रहेंगे')
अब आपको दिखाते हैं वो फोटो। दरअसल, 7 मार्च 2021 को अनिता ने अपने बेटे के साथ एक फोटो इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस के बेबी बॉय क्यूट पोज देते हुए नजर आ रहे हैं और अनिता अपने बेटे को प्यार से निहार रही हैं।
फोटो के कैप्शन में अनिता ने अपने बेटे का क्यूट रिएक्शन बताते हुए लिखा है, “ओह गॉड! मम्मी कितने फोटोज लेती हैं।” इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कई लाफिंग इमोजी भी बनाए हैं। (ये भी पढ़ें: विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का संग बेटी वामिका की फोटो की शेयर, मम्मी के गाल पर हाथ रखे दिखी लाडली)
वहीं, रोहित रेड्डी ने भी आज यानी 8 मार्च 2021 को अपनी फैमिली संग एक खूबसूरत फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में अनिता की गोद में उनका बेबी है और रोहित स्माइल करते हुए अपने बेटे को दुलार करते नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए रोहित ने लिखा है, “उस महिला के लिए जो घर में जादू क्रिएट करती है! महिला दिवस की शुभकामनाएं।”
इसके अलावा, अनिता ने आरव की क्यूट वीडियोज को मर्ज किया हुआ एक वीडियो भी फैंस के साथ साझा किया है। इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा है, “मेरा प्यार, मेरा प्यार, मेरा प्यार।” (ये भी पढ़ें: करीना कपूर ने शेयर की अपने दूसरे बेटे की पहली झलक, गोद में लेटे हुए दिख रहे 'छोटे नवाब')
बी-टाउन से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक कई लिटिल स्टार किड्स हैं, जिनका इंस्टाग्राम पर अकाउंट बना हुआ है। इनमें अब अनिता और रोहित के लाडले आरव भी शामिल हो गए हैं। आरव का भी अब इंस्टाग्राम पर अकाउंट है, जिसे करीब 32 हजार लोग फॉलो करते हैं। आरव के इंस्टाग्रांम अकाउंट पर उनकी मां अनिता और पिता रोहित कई तस्वीरें व वीडियोज शेयर करते रहते हैं। कुछ दिनों पहले, आरव के इंस्टा हैंडस से एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया गया था। इस वीडियो में वह लेटकर खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया था, ‘ये दुनिया एक चिड़ियाघर है।’
फ़िलहाल, अनिता और रोहित अपने बेटे आरव के क्यूट मोमेंट्स को फैंस के साथ शेयर करना नहीं भूलते हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।