By Kavita Gosainwal Last Updated:
हर महिला के लिए गर्भावस्था का समय काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। 9 महीने तक एक महिला अपने अंदर एक नन्ही जान को रखती है और फिर उसे इस दुनिया में लेकर आती है। इन 9 महीनों के हर एक पल को वह काफी खूबसूरती से जीने की कोशिश करती है और इन पलों को कैमरे में कैद भी करती है। कुछ ऐसा ही टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी (Anita Hassanandani) भी कर रही हैं। अनिता हस्सनंदनी इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी प्रीरियड को एन्जॉय कर रही हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आती हैं। अब अनिता हस्सनंदनी ने अपना एक नया वीडियो शेयर किया है। आइए दिखाते हैं आपको वो वीडियो।
अनिता हस्सनंदनी का वो वीडियो दिखाएं, इससे पहले, आप ये जान लीजिए कि, अनिता ने साल 2013 में बिजनेसमैन रोहित रेड्डी से शादी रचाई थी। शादी के करीब आठ साल बाद अनिता और रोहित माता-पिता बनने वाले हैं। एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर 10 अक्टूबर 2020 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए फैंस को बताई थी। इस खबर के सामने आने के बाद कपल के पास बधाइयों का तांता लग गया था। (ये भी पढ़ें: इरफान खान के बेटे बाबिल जल्द फिल्मों में करेंगे एंट्री, कहा-'ग्रेजुएशन के बाद ऑफर देखना शुरू करूंगा')
अब आपको दिखाते हैं वो वीडियो। दरअसल, अनिता ने 10 जनवरी 2020 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अनिता अपने पति रोहित के साथ मैटरनिटी शूट करवा रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस एक परी की तरह लग रही हैं। इस दौरान अनिता ने सफेद रंग की हाफ स्कर्ट के साथ सफेद ऑफ-शोल्डर क्रॉप टॉप पहना है, जिमसें एक्ट्रेस का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। अपने लुक को पूरा करने के लिए अनिता ने बालों को कर्ल करके ढीला बांधा हुआ है और उस पर फूल भी लगाए हैं। जिसमें वह काफी ज्यादा सुंदर लग रही हैं। अनिता के पति रोहित ने सफेद शर्ट और ब्लू जींस पहनी है। जिसमें वह भी काफी ज्यादा स्मार्ट लग रहे हैं। इस वीडियो में अनिता और रोहित दोनों ही काफी क्यूट पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इसी दौरान रोहित अनिता को किस भी करते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, ‘Bae के साथ शूटिंग और BaeBee होना।’ अनिता और रोहित की इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। (ये भी पढ़ें: करीना कपूर की लेटेस्ट फोटो में साफ़ नजर आ रहा प्रेग्नेंसी ग्लो, शेयर कर लिखा, 'वाह क्या लाइफ है')
इससे पहले अनिता ने इंस्टाग्राम पर 6 जनवरी 2021 को एक मजेदार वीडियो शेयर किया था। जिसमें एक्ट्रेस ने दूसरे बच्चे की ख्वाहिश जताई थी। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अनिता अपने लविंग हसबैंड से कपड़े आयरन कराती नजर आ रही हैं। पोस्ट में हम अनिता और रोहित को एक मजेदार वीडियो शूट करने की कोशिश करते हुए देख सकते हैं, लेकिन यह एक बड़ा ब्लूपर निकला। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनिता ने अपने कैप्शन में लिखा था, ‘मेरी लास्ट ट्राइमेस्टर का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाना। मुझे लगता है कि मैं एक और बच्चा चाहती हूं, ताकि मेरे पति हमेशा मेरे इशारों पर नाच सकें। इन ब्लूपर्स को देखना न भूलें।’
31 दिसंबर 2020 को भी अनिता ने सोशल मीडिया पर दो क्यूट तस्वीरें शेयर की थीं। जिसमें वह अपने पति रोहित के साथ मिरर सेल्फी लेते हुए नजर आ रही थीं। इन दोनों तस्वीरें को शेयर करते हुए अनिता ने कैप्शन में लिखा था, ‘ये बात सच है कि साल 2020 ने हमें बहुत कुछ सिखाया है। ये हमारे लिए एक बड़ा सबक है। मैंने इस दौरान अपने बढ़ते वजन की शिकायत की है और अपने बेहतर काम के लिए लड़ाई भी की है, क्योंकि मुझे भी जीवन में लोगों से अधिक चाहिए था। वास्तव में हमारे लिए सब कुछ मायने रखता है, लेकिन सब कुछ गिर भी जाता है। साल 2021 सभी के लिए शांति व खुशियां लेकर आए और हां टीका भी! आप सभी को नए साल की हार्दिक बधाई। आइए छोटी चीजों में खुशी का आनंद लें। छोटी चीजों की सराहना करें और सुंदर जीवन का आनंद लें।’ (ये भी पढ़ें: पवित्रा पुनिया और एजाज खान के रिश्ते पर अब आया एक्टर के भाई इमरान का रिएक्शन, कही ये बात)
फिलहाल, अनिता हस्सनंदनी का ये आठवां महीना चल रहा है। अनिता और रोहित दोनों ही घर में आने वाले नन्हें मेहमान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस भी अनिता और रोहित के बेबी की पहली झलक देखने के लिए बेकरार हैं। तो, आपको अनिता द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स मे बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं तो जरूर दें।