फेमस टीवी सीरियल 'नागिन', और 'ये है मोहब्बतें' से लोगों के दिलों अपनी जगह बनाने वाली एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी (Anita Hassanandani) मां बनने वाली हैं। बीते दिनों इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस और उनके पति रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दे दी है। अपने पहले बच्चे के लिए अनिता और उनके पति रोहित रेड्डी बेहद उत्साहित हैं। हाल ही में कपल ने अपने आने वाले बच्चे के नाम का खुलासा किया है। तो आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।
पहले तो ये जान लीजिए कि, अनिता ने 14 अक्टूबर 2013 को बिजनेसमैन रोहित रेड्डी के संग अपनी शादी रचाई थी। इनकी शादी को करीब सात साल पूरे हो गए हैं। अब शादी के सात साल बाद अनिता के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। इस खुशखबरी से कपल के अलावा उनके फैंस भी बेहद एक्साइटेड हैं। (ये भी पढे़ं: अनिता हस्सनंदनी की प्रेग्नेंसी को लेकर यूजर ने किया ट्रोल, तो पति रोहित रेड्डी ने लगाई फटकार)
अनिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 11 अक्टूबर 2020 को एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में कपल अपने घर आने वाले नन्हें मेहमान को लेकर की जा रही तैयारियों के बारे में बात कर रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनिता ने कैप्शन में लिखा था, 'नई यात्रा की शुरुआत...। माता-पिता बनने की यात्रा हमारे लिए हमेशा से खास है। एक माता-पिता के रूप में, हम अपने बच्चे के लिए बहुत अच्छा करना चाहते हैं। बच्चे के आगमन की तैयारी पर इस वक्त पूरा ध्यान है।' (ये भी पढे़ं: सिंगर आदित्य नारायण गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल संग बहुत जल्द करेंगे शादी, जानें कौन हैं ये)
हाल ही में 'मुंबई मिरर' के साथ एक इंटरव्यू में कपल ने अपने आने वाले बच्चे के नाम का खुलासा किया है। अनिता के प्रेग्नेंट होने की पुष्टि जून के महीने के आसपास हुई थी, जब उनके ससुर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और कुछ दिनों बाद उनका निधन हो गया था। रोहित का मानना है कि उनके पिता उनके बच्चे के रूप में लौट रहे हैं। अनिता ने कहा, "प्रेग्नेंसी के कुछ दिनों बाद ही उनका निधन हो गया था। अब रोहित का मानना है कि उनके पिता हमारे बच्चे के रूप में लौट रहे हैं। इसलिए अगर हमारे घर बेटे का जन्म होता है तो हम उसका नाम 'रवि' रखेंगे।" (ये भी पढ़ें: सारा अली खान-कार्तिक आर्यन के रिश्ते पर जाने क्या थी अमृता सिंह और सैफ अली खान की राय)
यहां आपको बता दें कि, अनिता हस्सनंदनी ने पिछले कुछ महीनों से अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को छुपाए रखा था, लेकिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करने से उन्होंने खुद को दूर नहीं रखा था। वह बड़ी ही चालाकी से तस्वीरें पोस्ट कर रही थीं, जिसमें उनका बेबी बंप छुपा हुआ था, हालांकि तस्वीरों ने मीडिया में उनके गर्भवती होने की अटकलों को हवा दे दी थी। अनिता ने चार बार अपने बेबी बंप को छुपाने की चालाकी करके अपने फैंस और मीडिया को बेवकूफ बनाया था। हाल ही में उन्होंने इन चारों तस्वीरों को शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, “चार बार मैं अपने बेबी बंप को छिपाने में कामयाब रही। Kinddaaa आप सभी को बेवकूफ बनाया!!!" इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रह हैं, और इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। (ये भी पढ़ें: जहीर खान के घर जल्द गूंजेगी किलकारी? प्रेग्नेंट हैं पत्नी सागरिका घाटगे: रिपोर्ट)
फिलहाल, ये कपल अपने आने वाले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, और उसकी तैयारियो में भी लगा हुआ है। तो हम इस कपल के घर में आने वाले नन्हें मेहमान के लिए एडवांस में बधाई देते हैं। वैसे, आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।