Salman Khan नहीं, Anil Kapoor होस्ट करेंगे Bigg Boss OTT 3, नेटिजंस ने की 'भाईजान' की डिमांड

'बिग बॉस ओटीटी' अपने नए सीजन के साथ तहलका मचाने के लिए तैयार है। हालांकि, इस बारे शो के होस्ट सलमान खान नहीं बल्कि अभिनेता अनिल कपूर होंगे। आइए आपको इस पर नेटिजंस की प्रतिक्रिया बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Salman Khan नहीं, Anil Kapoor होस्ट करेंगे Bigg Boss OTT 3, नेटिजंस ने की 'भाईजान' की डिमांड

'बिग बॉस ओटीटी' सीजन 3 के साथ वापसी के लिए तैयार है। वैसे इस बार शो को सलमान खान होस्ट नहीं करेंगे। प्रोमो वीडियो में यह पुष्टि हो गई है कि अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) इसके नए होस्ट हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि यह सीजन 'खास' होगा।

'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' का प्रोमो वीडियो आया सामने

'जियो सिनेमा' के इंस्टा हैंडल से शेयर किए गए वीडियो की शुरुआत कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़े से होती है और अचानक एक आदमी कमरे में दाखिल होता है। उसका चेहरा नहीं दिखाया गया है, लेकिन आवाज से साफ पता चलता है कि वह अनिल कपूर हैं। उन्होंने कुर्सी लाने को बोलते और कहा 'बहुत हुआ झक्कास, करते हैं इस बार कुछ खास।' जियो सिनेमा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''बिग बॉस ओटीटी के नए सीजन के लिए नया होस्ट! और बिग बॉस की तरह, इनकी आवाज ही काफी है।'' बता दें कि रियलिटी शो जून से शुरू होगा। हालांकि, इसकी तारीख शेयर नहीं की गई है। 

Bigg Boss OTT season 3

हालांकि, प्रोमो वीडियो के सामने आने के बाद फैंस ने होस्ट के रूप में सलमान खान की डिमांड की। ज्यादातर लोगों ने होस्ट के रूप में सलमान को बेस्ट बताया। यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।

Bigg Boss OTT season 3

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

दिलचस्प बात यह है कि इस साल अप्रैल 2024 में बिग बॉस के प्रोडक्शन हाउस 'एंडेमोल शाइन इंडिया' ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर 'बिग बॉस ओटीटी 3' की घोषणा की थी। उन्होंने एक पोस्टर शेयर किया था, जिसमें सलमान दर्शकों की ओर इशारा करते हुए यह भी पूछते हुए दिखाई दे रहे थे, “आप बिग बॉस ओटीटी में किसे देखना चाहते हैं।” हालांकि, बाद में पोस्ट को हटा दिया गया था।

Bigg Boss OTT season 3

इस बीच, यह ध्यान देने वाली बात है कि यह सब ऐसे समय में हुआ है, जब सलमान खान भी अपने मुंबई अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी के लिए सुर्खियों में हैं। 14 अप्रैल 2024 को मुंबई के बांद्रा इलाके में खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी की गई थी। बाद में यह बताया गया था कि हमले के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हाथ था। गैंगस्टर के भाई अनमोल बिश्नोई ने फेसबुक पोस्ट के जरिए गोलीबारी की घटना की जिम्मेदारी ली थी।

salman

फिलहाल, 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' के होस्ट के रूप में अनिल ​कपूर को लेकर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.