By Shivakant Shukla Last Updated:
90 के दशक में टॉप अभिनेताओं में शुमार अनिल कपूर (Anil Kapoor) अपने बेहतर अभिनय के लिए सराहे जाते हैं। अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर (Nirmal Kapoor) आज यानी 27 सितंबर 2020 को अपना बर्थडे मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके चाहने वाले उन्हें बधाई दे रहे हैं। इसी क्रम में उनके तीनों बेटे अभिनेता अनिल कपूर, संजय कपूर और फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने उन्हें बर्थडे विश किया है।
दरअसल, अभिनेता अनिल कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मां निर्मल कपूर और उनके साथ फैमिली की कई अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक इमोशनल मैसेज भी लिखा है। इन तस्वीरों में निर्मल कपूर के जवानी से लेकर अब तक की फोटोज हैं।
इसे शेयर करते हुए अनिल कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'माताएं हमेशा अपने अंदर की शक्ति और अपने बच्चों के लिए निस्वार्थ प्रेम के साथ हमें आश्चर्यचकित करती हैं और जब आप स्वयं एक माता-पिता बन जाते हैं, तो आप इसे बहुत अधिक महसूस करते हैं... इस लॉकडाउन में मेरी माँ एक चट्टान की तरह सख्त हो गई और वह अभी भी खुद के बारे में चिंतित नहीं थीं। बल्कि वह हमारे बारे में चिंतित थीं... लव यू मम्मी आप दुनिया की सबसे अच्छी मम्मी हैं.. हैप्पी बर्थडे।' इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं, और इस पर कमेंट करके उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
वहीं संजय कपूर ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई फैमिली फोटोज़ शेयर किए हैं। इन फोटोज़ में उनका पूरा परिवार नज़र आ रहा है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मॉम, हम आपसे प्यार करते हैं।'
बोनी कपूर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मां की फोटो शेयर की है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मॉम, हमारे परिवार की एंकर, वह महिला जिसके बिना हममें से कोई नहीं होगा। हमारे परिवार का दिल, जिसका प्यार हमारे लिए हर रोज़ बढ़ता है, हमारे परिवार की रोल्स रॉयस, हमारे जीवन में जिसका मूल्य हर बीतते साल के साथ बढ़ता रहा है।'
ध्यान रहे कि निर्मल कपूर स्वर्गीय फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर की पत्नी हैं। इस तरह पूरे परिवार ने निर्मल कपूर को उनके जन्मदिवस की बधाई दी है। हम भी उन्हें उनके जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं, और उनके स्वस्थ रहने की कामना करते हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।