Anant-Radhika की मोसालू-गरबा: होने वाली दुल्हन ने खुशी से किया डांस, Nita Ambani दिखीं बेहद खूबसूरत

हाल ही में, हमें अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की 'मोसालू-गरबा' नाइट की कुछ झलकियां मिलीं, जो 9 जुलाई 2024 को आयोजित की गई थी। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Anant-Radhika की मोसालू-गरबा: होने वाली दुल्हन ने खुशी से किया डांस, Nita Ambani दिखीं बेहद खूबसूरत

बिजनेसमैन अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट अपनी फेयरीटेल जैसी लव स्टोरी की ओर अंतिम कदम बढ़ाने के लिए दिन गिन रहे हैं। कपल ने 2017 में डेटिंग शुरू की थी और अपने रिश्ते के लगभग आठ साल बाद वे शादी करने जा रहे हैं। अंबानी परिवार अनंत और राधिका की शादी की पार्टी को मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है और वर्तमान में पारंपरिक प्री-वेडिंग रस्में चल रही हैं। हाल ही में, हमें अनंत और राधिका की मोसालू-गरबा नाइट की झलकियां देखने को मिलीं, जो 9 जुलाई 2024 को आयोजित की गई थी। इसमें होने वाली दुल्हन की खुशी को अनदेखा नहीं किया जा सकता।

राधिका मर्चेंट अपनी और अनंत की मोसालू-गरबा नाइट में खुशी से नाचती आईं नजर

अपने इंस्टा हैंडल पर एक अंबानी फैन पेज ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की मोसालू-गरबा नाइट की झलकियों की एक सीरीज साझा की है। एक वीडियो में दुल्हन राधिका मर्चेंट को अपने परिवार के सदस्यों के साथ खुशी से डांस करते हुए देखा जा सकता है। इस दिन, राधिका ने हैवी वर्क वाला पीच-टोन लहंगा पहना था। उन्होंने अपने लहंगे को मैचिंग दुपट्टे और चोली के साथ पहना था।

radhika

radhika

एक हैवी जड़ाऊ हार, झुमके और चूड़ियों ने उनके लुक को और भी खूबसूरत बना दिया था। एक सॉफ्ट ग्लैम-अप और बंधे हुए हेयरडू ने उनके लुक को पूरा किया था। दूल्हे राजा अनंत रेड कलर के कुर्ता-पायजामा सेट में बहुत अच्छे लग रहे थे, जिसे उन्होंने चिकनकारी कोट और डामयंड-एमराल्ड ब्रोच के साथ पहना था।

radhika

anant

Anant Ambani ने अपने संगीत में पहनी नीलम और क्रिस्टल एम्बेडेड घड़ी, कीमत जान हो जाएंगे हैरान। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

अनंत-राधिका की मोसालू-गरबा नाइट में गुजराती प्रिंटेड लहंगा-चोली में नीता अंबानी दिखीं बेहद खूबसूरत

हमें होने वाले दूल्हे अनंत अंबानी के माता-पिता की भी झलक मिली, जो खुशी से झूमते हुए दिखाई दिए। दिन के लिए नीता अंबानी ने गुजराती प्रिंटेड मल्टी-ह्यूड लहंगा चोली पहनी थी। चोली में स्वीटहार्ट नेकलाइन थी, जबकि लहंगे पर हर जगह फूलों और हार्ट शेप की कढ़ाई का वर्क था। नीता ने अपने बालों को पर्पल फूलों से सजे लो बन में बांधा था।

nita ambani

उन्होंने बटरफ्लाई शेप के रूबी-स्टडेड नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स और एक कड़ा के साथ अपने लुक को और भी निखारा था। मेकअप और बिंदी का हल्का टच उन्हें खूबसूरत बनाने के लिए काफी था। फोटो में हम मुकेश अंबानी को भी देख सकते हैं, जिन्होंने चिकनकारी जैकेट के साथ ऑफ-व्हाइट कलर का कुर्ता पहना हुआ था।

nita ambani

Anant Ambani ने अपने संगीत में पहनी 'असली सोने से बनी' Abu Jani-Sandeep Khosla की बंदगला शेरवानी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के मोसालू-गरबा समारोह की अंदरूनी झलक

हमें अनंत अंबानी और राधिका के मोसालू-गरबा समारोह की सजावट की भी झलक मिली। फोटो में पूरा मंदिर व्हाइट एंड पिंक फूलों से सजा हुआ दिखाई दे रहा था। राधा-कृष्ण की मूर्ति ने हमें स्क्रीन पर मंत्रमुग्ध कर दिया था। फूलों की मालाओं के साथ एक बड़ा झूमर भी लटका हुआ था, जो देखने में बहुत अच्छा लग रहा था।

anant ambani

ambani

फिलहाल, हम अनंत और राधिका की मोसालू-गरबा नाइट की इनसाइड झलकियों को देखकर हैरान हैं। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis