Anant-Radhika की मेहंदी: दुल्हन की बहन व मां ने पहने ब्राइट आउटफिट, दोस्तों ने फ्लॉन्ट की मेहंदी

हाल ही में, हमें अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की मेहंदी की अनदेखी तस्वीरें मिली हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Anant-Radhika की मेहंदी: दुल्हन की बहन व मां ने पहने ब्राइट आउटफिट, दोस्तों ने फ्लॉन्ट की मेहंदी

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की शादी 12 जुलाई 2024 को होने जा रही है। इसमें कोई शक नहीं कि ये शादी बिजनेस जगत की सबसे ग्रैंड वेडिंग होगी। 9 जुलाई 2024 को अनंत और राधिका की मेहंदी सेरेमनी हुई, जिसकी हमें कुछ झलकियां मिली हैं।

मेहंदी सेरेमनी में राधिका मर्चेंट की बहन अंजलि मर्चेंट दिखीं बेहद खूबसूरत

हाल ही में, एक अंबानी फैन पेज ने राधिका मर्चेंट की मेहंदी समारोह से उनकी बहन अंजलि मर्चेंट की कुछ झलकियां साझा कीं, जिनमें वह डुअल-टोन लहंगे में अच्छी दिख रही थीं। अपने लहंगे को उन्होंने गोल्डन कलर की सीक्विन ब्लाउज और ऑरेंज दुपट्टे के साथ पेयर किया था, जिसमें हर तरफ गोल्डन वर्क किया गया था। अपनी ड्रेस के साथ अंजली ने लेयर्ड नेकपीस और झुमके व चूडियां पहनी थीं।

radhika merchant

राधिका मर्चेंट की मेहंदी में मां शैला वीरेन मर्चेंट ने पहनी पिंक ड्रेस

अंजलि के अलावा, हमें राधिका की मेहंदी से उनकी मां शैला मर्चेंट की भी झलकियां मिलीं। इस समारोह के लिए शैला ने पिंक कलर का घाघरा-चोली पहना था। लहंगे में फूलों की कढ़ाई से सजे पैनल का वर्क हुआ था। शैला ने रूबी स्टडेड आभूषणों का चयन किया था, जिसमें एक हार, मांग टीका, चूड़ी, एक कलाई घड़ी और मैचिंग बालियां शामिल थीं। राधिका की मां ने अपने लुक को सॉफ्ट टचअप के साथ सिंपल रखा था।

shaila merchant
Images Courtesy

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की 'मेहंदी' की इनसाइड झलकियां 

इसके अलावा, हमें अनंत और राधिका की मेहंदी सेरेमनी में शामिल हुए मीजान जाफरी का लुक भी देखने को मिला। हैंडसम हंक ने इस फंक्शन में ग्रीन कलर का चिकनकारी कुर्ता और ब्लैक फ्लेयर्ड पैंट पहनी थी। फोटो में उन्हें फूलों की सजावट के सामने पोज देते हुए देखा जा सकता है। हमें अंदर की एक झलक भी मिली, जिसमें ब्राइडमेड्स ने अपने मिनिमल मेहंदी को फ्लॉन्ट किया।

meezan zafri

mehendi

Images Courtesy

Radhika Merchant ही नहीं, Isha Ambani-Shloka Mehta ने भी अपनी हल्दी में पहना था 'फूल दुपट्टा', देखें तस्वीरें

फिलहाल, हमें राधिका और अंनत के मेहंदी लुक की तस्वीरों का इंतजार है। तो, आपको ये झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis