Anant Ambani ने अपने संगीत में पहनी नीलम और क्रिस्टल एम्बेडेड घड़ी, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

अनंत अंबानी ने अपने संगीत समारोह में अपने कलेक्शन से एक और शानदार व बेहद महंगी घड़ी फ्लॉन्ट की। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Anant Ambani ने अपने संगीत में पहनी नीलम और क्रिस्टल एम्बेडेड घड़ी, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

उद्योगपति अनंत अंबानी (Anant Ambani) को घड़ियों से कितना प्यार है, यह किसी से छिपा नहीं है। मुकेश और नीता के छोटे बेटे ने अक्सर अपनी शानदार घड़ियों को फ्लॉन्ट किया है। बता दें कि अनंत अपनी जिंदगी के प्यार राधिका से शादी करने वाले हैं। हाल ही में, उनके फैशन कोशेंट ने हमें सरप्राइज कर दिया। अपनी संगीत की आफ्टर-पार्टी के लिए अनंत ने एक क्लासी कुर्ता सेट पहना था। इसके अलावा, उनकी बेहद महंगी घड़ी ने हमें हैरान कर दिया।

अनंत अंबानी ने अपनी संगीत की आफ्टर-पार्टी के लिए पहनी बेहद महंगी नीलम जड़ित घड़ी

अपनी संगीत की आफ्टर-पार्टी के लिए अनंत अंबानी ने ब्लू कलर का कुर्ता पहना था, जिस पर सिल्वर वर्क किया गया था। इसकी स्लीव्स पर पैनल डिटेलिंग थी और बॉर्डर पर बॉक्स डिजाइन थे। अनंत ने अपने कुर्ते को सिल्वर वर्क वाले कोट के साथ पहना था। उन्होंने अपने कुर्ते को मैचिंग पैंट और पर्ल ड्रॉप्स वाले डायमंड ब्रोच के साथ पहना था। उन्होंने अपने लुक को टाई-अप हेयरडू के साथ पूरा किया था। इसके अलावा, जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा, वह थी अनंत की घड़ी, जिसकी कीमत करोड़ों में है।

anant ambani

anant ambani

अनंत अंबानी की नीलम जड़ित घड़ी की कीमत है करोड़ों रुपए 

जी हां! आपने सही पढ़ा। इस दिन अनंत ने 'Audemars Piguet' लेबल की एक क्लासी कलाई घड़ी पहनी थी। इस बेहतरीन कलाई घड़ी में डायमंड स्टडेड डायल और 18K व्हाइट गोल्ड का पट्टा है। पट्टा के साथ फोल्डिंग क्लैस्प और केस भी 18K व्हाइट गोल्ड से बने थे। इतना ही नहीं, घड़ी में नीलम और क्रिस्टल भी लगे हैं, जो इसे क्लासी बनाते हैं। साइट के अनुसार, अनंत की घड़ी की कीमत 4,12,000 अमेरिकी डॉलर यानी 3,43,97,138 रुपए है।

anant ambani

Nita Ambani ने Anant के संगीत में 'ड्रामा क्वीन' पर किया डांस, Isha-Shloka-Radhika को दी कड़ी टक्कर। झलकियां ​देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब अनंत अंबानी ने हवन में फ्लॉन्ट की थी अपनी महंगी घड़ी

2 जुलाई 2024 को अनंत अंबानी ने एक हवन में भाग लिया था। इस दिन उन्होंने मैरून कलर का कुर्ता पहना था और उसके साथ मैचिंग पैंट पहनी थी। डार्क कलर के कोट ने उनके लुक को और भी निखारा था। कुर्ते के साथ अनंत ने रेड कलर की घड़ी पहनी थी। घड़ी में रेड कलर का पट्टा और ब्लैक डायल था। यह घड़ी 'रिचर्ड मिल' ब्रांड के सबसे दुर्लभ कलेक्शन से थी। उनकी इस घड़ी की कीमत 828,000 अमेरिकी डॉलर यानी 6.91 करोड़ रुपए है।

anant ambani

anant ambani

जब अनंत अंबानी की महंगी घड़ी ने मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चैन को किया हैरान

जामनगर में अनंत की पहली प्री-वेडिंग पार्टी में दुनिया भर की कई मशहूर हस्तियों को आमंत्रित किया गया था। इस कार्यक्रम में मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चैन भी मौजूद थे। यह जंगल सफारी कार्यक्रम के दौरान की बात है, जब एक वीडियो में मार्क जुकरबर्ग और प्रिसिला चैन को अनंत के घड़ी कलेक्शन को देखकर हैरान हो गए थे। बता दें कि यह घड़ी 'रिचर्ड मिल' ब्रांड की थी और इसमें मैकलारेन स्पीड डायल था। इसके अलावा, इस घड़ी की कीमत 100,623,640 रुपए थी।

anant ambani

anant ambani

फिलहाल, हम अनंत अंबानी के बेहद कीमती वॉच कलेक्शन से बहुत प्रभावित हैं। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis