Anant Ambani के संगीत समारोह में उनके रूबी और हीरे से जड़े टाइगर ब्रोच ने खींचा सबका ध्यान

हाल ही में, हमने एक और बहुमूल्य रत्न जड़ित ब्रोच देखा, जिसे अनंत अंबानी अपने 'संगीत' समारोह के दौरान फ्लॉन्ट करते हुए देखे गए। वाकई इसने हमारा दिल जीत लिया। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Anant Ambani के संगीत समारोह में उनके रूबी और हीरे से जड़े टाइगर ब्रोच ने खींचा सबका ध्यान

भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) अपने जीवन के अगले पड़ाव पर जाने के लिए तैयार हैं। वह 12 जुलाई 2024 को अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उससे पहले, यह कपल अपने करीबी दोस्तों और परिवार के साथ सभी तरह की रस्में सेलिब्रेट कर रहा है। हालांकि, अपने प्री-वेडिंग फेस्टिवल के दौरान, उनका लुक सबसे अलग होता है। अंबानी परिवार की खूबसूरत महिलाओं के अलावा, पुरुष भी फैशन के मामले में किसी से कम नहीं हैं।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का संगीत लुक

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का संगीत समारोह 5 जुलाई 2024 को 'NMACC' के ग्रैंड थिएटर में मनाया गया। इस कार्यक्रम के लिए राधिका ने सिल्वर क्रिस्टल से सजा हुआ लहंगा चुना था, जिसके साथ मैचिंग ऑफ-शोल्डर टॉप और स्लीक दुपट्टा था। होने वाली दुल्हन ने अपने लुक को ओपल और डायमंड नेकपीस के साथ हार्ट शेप के डायमंड इयररिंग्स के साथ पूरा किया था। इसके अलावा, खुले बालों के साथ डेवी मेकअप ने उनके लुक को पूरा किया था। दूसरी ओर, अनंत को ब्लैक कलर का कोट पहने देखा गया, जिस पर पूरे सोने के फूलों की आकृतियां बनी हुई थीं। अनंत ने अपने कोट को मैचिंग कलर की पैंट के साथ पहना था।

anant

Anant Ambani की 'संगीत' में Alia-Ranbir से MS Dhoni-Sakshi तक तमाम स्टार्स हुए शामिल, देखें लिस्ट

अनंत ने अपने डायमंड स्टडेड रॉयल बंगाल टाइगर ब्रोच को किया फ्लॉन्ट

इसके अलावा, अनंत ने अपने लुक को पूरा करने के लिए अपने बालों को पोनीटेल हेयरस्टाइल में बांधा हुआ था। हालांकि, यह अनंत का यूनिक ब्रोच था, जिसने एक बार फिर हमारा ध्यान खींचा। एक एनिमल लवर और अपने ड्रीम प्रोजेक्ट वंतारा के पीछे दूरदर्शी होने के नाते उन्होंने जानवरों के प्रति अपने प्यार के लिए खास रूप से समर्पित एक ब्रोच पहना था। वह अपनी शानदार गोल्डन कढ़ाई वाली जैकेट पर डायमंड स्टडेड टाइगर ब्रोच को फ्लॉन्ट करते हुए देखे गए। ब्रोच में रॉयल बंगाल टाइगर को हीरे जड़े बैंड से सजे एक विशाल माणिक के ऊपर लगाया गया था।

anant

Anant-Radhika के संगीत में Ranbir-Alia ने चुराई लाइमलाइट, Salman-Ranveer ने भी जमाया रंग। झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

अनंत अंबानी के हस्ताक्षर समारोह में शेर के आकार के ब्रोच ने खींचा सबका ध्यान 

यह पहली बार नहीं था, जब अनंत अंबानी ने ब्रोच के प्रति अपना प्यार दिखाया हो। उनके पास वास्तव में दुनिया के कुछ सबसे दुर्लभ ब्रोच का एक विशाल कलेक्शन है। इससे पहले, 4 मार्च 2024 को गुजरात के जामनगर में अनंत और राधिका के हस्ताक्षर समारोह के दौरान उन्हें येलो डायमंड स्टडेड शेर के शेप के ब्रोच को फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया। इस खास मौके पर अनंत ने व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी थी, लेकिन ब्रोच के साथ-साथ अन्य प्राचीन प्राकृतिक हीरे उनके लुक का मुख्य आकर्षण थे। बता दें कि ब्रोच को दुनिया के सबसे फेमस ज्वेलरी डिजाइनर्स में से एक लोरेन श्वार्ट्ज ने डिजाइन किया था। 

anant

फिलहाल, हमें अनंत का ब्रोच बहुत पसंद आया। तो आपको ये कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis