Anant-Radhika की मेहंदी: Nita से Tina-Anil और Kokilaben तक सभी ट्रेडिशनल आउटफिट में आए नजर

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की मेहंदी सेरेमनी में उनके परिवार के सदस्य कपल को आशीर्वाद देने पहुंचे। आइए आपको झलकियां दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Anant-Radhika की मेहंदी: Nita से Tina-Anil और Kokilaben तक सभी ट्रेडिशनल आउटफिट में आए नजर

अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट की शादी में अब महज कुछ ही घंटे शेष बचे हुए हैं। इससे पहले, कपल अपनी सभी पारंपरिक रस्मों का आनंद ले रहा है, जिसमें मोसालू, संगीत, हल्दी, मेहंदी और अन्य शामिल हैं। 10 जुलाई 2024 को दोनों ने अपनी मेहंदी सेरेमनी सेलिब्रेट की, जिससे पहले अनंत और राधिका के खुशहाल भविष्य के लिए एक शिव-शक्ति पूजा की गई थी। अन्य कार्यक्रमों की तरह इसमें भी दूल्हा और दुल्हन के फैमिली मेंबर्स ने अपने लुक से सभी का दिल जीता।

शिव-शक्ति पूजा के लिए राधिका मर्चेंट एक सिंपल लहंगे में दिखीं बहुत सुंदर

मेहंदी की झलकियों पर नजर डालने से पहले आइए आपको शिव-शक्ति पूजा के लिए राधिका मर्चेंट व अनंत अंबानी का लुक दिखाते हैं। इस कार्यक्रम के लिए राधिका मर्चेंट ने ब्लू कलर का हैवी एम्बेलिश्ड लहंगा और मैचिंग चोली पहनी थी। उन्होंने अपनी चोली को ब्लू कलर के नक्सी प्रिंट वाले बेज कलर के दुपट्टे के साथ कैरी किया था।

anant radhika

उन्होंने रीगल गोल्ड जड़ाऊ नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और चूड़ियां पहनी थीं। सॉफ्ट टच-अप, सिंदूर का टीका और पोनीटेल ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए थे। दूसरी ओर, अनंत ब्लू कलर के प्रिंटेड कुर्ता पायजामा सेट में काफी अच्छे लग रहे थे और उन्होंने शिव पूजा के लिए रुद्राक्ष की माला पहनी थी। पंडित जी मनोज तुंगर द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में कपल को एक-दूसरे के साथ पोज देते हुए देखा गया।

anant radhika

अनंत-राधिका की मेहंदी में पहुंचे फैमिली मेंबर्स की झलकियां

अब आइए आपको अनंत-राधिका की मेहंदी में पहुंचे फैमिली मेंबर्स की झलकियां दिखाते हैं।

नीता अंबानी पीकॉक-इंस्पायर्ड साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत

नीता अंबानी ने अपने बेटे की मेहंदी के लिए ग्रीन एंड ब्लू कलर के शेड्स वाली एक शानदार रॉयल ब्लू कलर की साड़ी पहनी हुई थी। उनकी साड़ी में हर जगह मोटिफ व जरी डिजाइन था और बॉर्डर पर जटिल डिटेलिंग थी। यह साड़ी मशहूर डिज़ाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला के कलेक्शन से थी। उन्होंने साड़ी के साथ एक पोल्की डायमंड एंड गोल्ड नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स व चूड़ियां पहनी थीं।

nita ambani

साड़ी में जटिल पैचवर्क और हेम पर पीच बॉर्डर था। नीता ने मैट बेस, वेल डिफाइंड आइब्रो और पीच लिप्स के साथ अपने लुक को क्लासी रखा था। उन्होंने अपने बालों को साइड पार्टिंग के साथ एक शानदार फ्रेंच बन में बांधा हुआ था।

nita ambani

Anant-Radhika की मोसालू-गरबा: होने वाली दुल्हन ने खुशी से किया डांस, Nita Ambani दिखीं बेहद खूबसूरत। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

कोकिलाबेन अंबानी ने पोते अनंत अंबानी की मेहंदी के लिए पहनी एक खूबसूरत रेड साड़ी

अनंत और राधिका की मेहंदी में कोकिलाबेन अंबानी की मौजूदगी ने सभी का दिल जीत लिया। अंबानी परिवार की मुखिया ने कपल पर अपना ढेर सारा प्यार बरसाने के लिए समारोह की शोभा बढ़ाई। मेहमानों का अभिवादन करते हुए मुस्कान बिखेरतीं कोकिलाबेन अंबानी रेड एंड गोल्डन कलर की स्ट्राइप्ड साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, जिसे सीक्विन्ड, आइवरी कलर के ब्लाउज के साथ जोड़ा गया था।

kokilaben

अनंत-राधिका की मेहंदी में आकाश अंबानी ने पहना ग्रीन आउटफिट 

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की मेहंदी पार्टी की वायरल क्लिप में आकाश अंबानी की एक झलक ने हमारा ध्यान खींचा। उनको वेन्यू से बाहर निकलते समय राजनेता उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य के पीछे चलते हुए देखा गया। समारोह के लिए आकाश ने पैरेट ग्रीन कलर का कुर्ता-पायजामा पहना था, जिसे ग्रीन एंड गोल्डन कलर के कोट के साथ जोड़ा गया था।

akash ambani

Anant Ambani ने अपने संगीत में पहनी नीलम और क्रिस्टल एम्बेडेड घड़ी, कीमत जान हो जाएंगे हैरान। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

अनंत की मेहंदी के लिए स्टाइल में पहुंचे टीना अंबानी और अनिल अंबानी

अनंत की मेहंदी में पहुंचे अनिल अंबानी और टीना अंबानी ने पैपराजी के लिए पोज दिए। टीना रॉयल ब्लू कलर के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिसे उन्होंने कंट्रास्टिंग प्रिंटेड दुपट्टे के साथ पहना था। हल्का मेकअप और बिना किसी आकर्षक ज्वेलरी ने उनके लुक को पूरा किया था। दूसरी ओर, अनिल अंबानी ने ब्लू कलर का कुर्ता-पायजामा पहना हुआ था।

tina ambani

ईशा अंबानी के सास-ससुर अजय और स्वाति पीरामल भी अनंत-राधिका की मेहंदी में हुए शामिल 

अंबानी परिवार अपने विस्तारित परिवार के सदस्यों के साथ बेहद करीबी संबंधों के लिए जाना जाता है। इसका सबूत तब मिला, जब ईशा अंबानी के सास-ससुर अजय पीरामल व स्वाति पीरामल अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की मेहंदी में शामिल होने के लिए एंटीलिया पहुंचे। स्वाति पीरामल एक म्यूटेड मौवे-कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिस पर हैवी एम्बेलिश्मेंट और सीक्विन का वर्क था। उन्होंने इसे ब्राइट, आइवरी कलर के ब्लाउज के साथ पहना था। दूसरी ओर, आनंद पीरामल ने पारंपरिक लुक अपनाया था, उन्होंने धोती के साथ व्हाइट कुर्ता पहना था। 

swati piramal

होने वाली दुल्हन राधिका मर्चेंट के माता-पिता भी उनकी मेहंदी में हुए शामिल

वीरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट भी अनंत-राधिका की मेहंदी में शामिल होने के लिए एंटीलिया में अपनी प्यारी मुस्कान के साथ पहुंचे। शैला रानी पिंक रेशमी साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, जिस पर हर जगह ब्रोकेड मोटिफ्स थे। उन्होंने इसे एक हैवी लेयर्ड पन्ना नेकपीस के साथ जोड़ा था। दूसरी ओर, वीरेन मर्चेंट ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी, जिसे व्हाइट पायजामा और वेलवेट ग्रीन कलर के नेहरू कोट के साथ जोड़ा गया था।

radhika parents

श्लोका मेहता के माता-पिता रसेल और मोना मेहता ट्रेडिशनल लुक में आए नजर

अंबानी फैमिली की बड़ी बहू श्लोका मेहता अंबानी के माता-पिता मोना मेहता और रसेल मेहता भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की मेहंदी में शामिल हुए। मोना रेड कलर की सिल्क साड़ी और बॉटल ग्रीन कलर के ब्लाउज में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दूसरी ओर, रसेल मेहता ने पेस्टल ग्रीन कलर की शेरवानी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने प्रिंटेड नेहरू कोट पहना था।

mona mehta

फिलहाल, अनंत-राधिका की मेहंदी में पहुंचे फैमिली मेंबर्स में आपको सबसे बेहतरीन लुक किसका लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis