Anant Ambani ने अपने संगीत में पहनी 'असली सोने से बनी' Abu Jani-Sandeep Khosla की बंदगला शेरवानी

अनंत अंबानी का 'संगीत' लुक सभी का दिल जीत रहा है, क्योंकि इसके लिए उन्होंने असली सोने से बनी 'बंदगला शेरवानी' पहनी थी। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Anant Ambani ने अपने संगीत में पहनी 'असली सोने से बनी' Abu Jani-Sandeep Khosla की बंदगला शेरवानी

बिजनेसमैन अनंत अंबानी (Anant Ambani) इस समय अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अनंत ने अक्सर ये साबित किया है कि सिर्फ़ अंबानी परिवार की महिलाएं ही फैशनेबल नहीं हैं, बल्कि परिवार के पुरुष भी जानते हैं कि कैसे सबसे अच्छा दिखना है। हाल ही में, उन्होंने अपने संगीत समारोह में असली सोने की बंदगला शेरवानी पहनी थी।

अनंत अंबानी ने संगीत नाइट में पहनी असली सोने की बंदगला शेरवानी

संगीत समारोह के लिए अनंत ने मशहूर डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला के कलेक्शन से एक बेहद खूबसूरत बंदगला शेरवानी चुनी थी। बता दें कि यह डिजाइनर जोड़ी बच्चन परिवार को रॉयल आउटफिट पहनाने के लिए जानी जाती है। अनंत का लुक भी शाही अंदाज में था, क्योंकि उनकी जैकेट को असली सोने की कढ़ाई से हाथ से बनाया गया था। यह संगीत नाइट के लिए एकदम परफेक्ट चॉइस था। 

anant

anant

anant

Anant Ambani ने अपने संगीत में पहनी नीलम और क्रिस्टल एम्बेडेड घड़ी, कीमत जान हो जाएंगे हैरान। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

अनंत ने फ्लॉन्ट किया डायमंड स्टडेड रॉयल बंगाल टाइगर ब्रोच

अनंत के लुक की एक और खासियत उनका यूनिक ब्रोच था। दूल्हे को अपने शानदार सोने की कढ़ाई वाली जैकेट पर डायमंड स्टडेड टाइगर ब्रोच को फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया। ब्रोच के ऊपर रॉयल बंगाल टाइगर था और इसमें हीरे जड़े बैंड से सजी एक बड़ी रूबी भी थी।

anant ambani

जब अनंत अंबानी ने फ्लॉन्ट किया अपना गणपति ब्रोच

अनंत अंबानी व राधिका मर्चेंट धार्मिक लोग हैं और यही एक वजह है कि उन्होंने 2022 में एक मंदिर में सगाई की थी। शादी से पहले के एक उत्सव के दौरान दूल्हे राजा एक पीच-टोन्ड कुर्ते और मैचिंग स्लीवलेस जैकेट में बहुत अच्छे लग रहे थे। हालांकि, यह उनका यूनिक गणपति बप्पा ब्रोच था, जिसने हमारा सारा ध्यान अपनी ओर खींचा था। यह चांदी से बना था और इसने उनके लुक को और भी निखार दिया था।

anant ambani

Nita Ambani ने Anant के संगीत में 'ड्रामा क्वीन' पर किया डांस, Isha-Shloka-Radhika को दी कड़ी टक्कर। झलकियां ​देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, अनंत का असली सोने से बनी बंदगला शेरवानी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis