By Shivakant Shukla Last Updated:
यंग बिजनेसमैन अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) एक रियल फैशनिस्टा हैं। वह अपने बेहद ग्लैमरस अवतार से सभी को मंत्रमुग्ध करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। एथनिक वियर से लेकर वेस्टर्न अटायर तक, राधिका का हर लुक इंटरनेट पर तहलका मचा देता है। इसके अलावा, वह अपनी हैप्पी पर्सनैलिटी से हर किसी को सरप्राइज कर देती हैं। हाल ही में, प्रधानमंत्री संग्रहालय विजिट के दौरान राधिका ने अपना देसी ग्लैमर दिखाया।
9 अक्टूबर 2023 को अंबानी परिवार के एक फैन पेज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट की कुछ अनदेखी झलकियां शेयर कीं। तस्वीरें उनकी हाल ही में प्रधानमंत्री संग्रहालय विजिट के समय की थीं और इस दौरान वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। तस्वीरों में राधिका को येलो कलर का कुर्ता पहने देखा जा सकता है, जिस पर फूलों की कढ़ाई और सीक्विन का वर्क हुआ था।
राधिका ने अपने कुर्ते को मैचिंग फ्लेयर्ड पैंट और ऑर्गेंजा दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था। उन्होंने शानदार इयररिंग्स, मिनिमल मेकअप, बिंदी और खुले बालों के साथ अपने लुक को निखारा था।
राधिका ने अपने येलो कलर के सलवार-सूट सेट को लेमन येलो कलर के सैंडल के साथ जोड़ा था। उनके लुक पर थोड़ी रिसर्च करने पर हमें पता चला कि राधिका के सैंडल 'Hermes' ब्रांड के हैं और इसकी कीमत किसी को भी हैरान कर सकती है। उनके सैंडल की कीमत 2,253 डॉलर यानी 1,87,687 रुपए है।
Radhika Merchant Net Worth: करोड़ों की संपत्ति से लग्जरी चीजों तक की मालकिन हैं अंबानी की 'छोटी बहू'। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
इससे पहले, 1 अक्टूबर 2023 को राधिका के दोस्त ओरहान अवात्रामणि ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक दोस्त की गोद भराई सेरेमनी की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। हालांकि, यह नीता अंबानी की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट की उपस्थिति थी, जिसने हमारा ध्यान खींचा। पार्टी के लिए राधिका ने फ्लोरल-प्रिंटेड सिल्क को-ऑर्ड सेट पहना था। उन्होंने अपने लुक को स्टड इयररिंग्स, डेवी मेकअप, खुले बालों और हील्स के साथ स्टाइल किया था।
उनके लुक पर कुछ रिसर्च करने पर हमें पता चला कि उनका को-ऑर्ड सेट फेमस ब्रांड 'Dolce and Gabbana' के कलेक्शन से था और इसकी कीमत 1,48,076 रुपए है। दूसरी ओर, उनकी सैंडल 448 डॉलर यानी 37,199 रुपए की है।
Radhika Merchant ने 'NMACC' लॉन्च में कैरी किया था 52 लाख का 'Hermes Kellymorphose' बैग। झलक देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फरवरी 2020 में राधिका ने रीमा जैन और मनोज जैन के बेटे अरमान जैन की अनीसा मल्होत्रा के साथ शादी में शिरकत की थी। समारोह के लिए उन्होंने क्रीम कलर का लहंगा चुना था, जिसके चारों तरफ फूलों की कढ़ाई हुई थी। उन्होंने इसे बैकलेस चोली, ऑर्गेंजा दुपट्टा, पन्ना लेयर्ड नेकपीस, स्टेटमेंट डैंगलर्स और डायमंड ब्रेसलेट के साथ स्टाइल किया था।
उन्होंने अपने लुक को डेवी मेकअप और पोनीटेल से कंप्लीट किया था। कुछ रिसर्च करने पर हमें पता चला कि राधिका का यूनिक 'हंस बागीचा' लहंगा मशहूर डिजाइनर राहुल मिश्रा के कलेक्शन से लिया गया था और इसकी कीमत 3,25,000 रुपए है।
अंबानी परिवार के सीक्रेट्स: डेट नाइट से प्राइवेट इंस्टा अकाउंट तक, जिनसे आज तक अनजान हैं आप। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, हमें राधिका के शानदार स्टाइल स्टेटमेंट से प्यार है। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।