Anant Ambani-Radhika के वेडिंग इनविटेशन बॉक्स में है फोल्डेबल 'चांदी का मंदिर' और 'पश्मीना शॉल'

यंग बिजनेसमैन अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई 2024 को शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इससे पहले, हमें उनके स्पेशल व यूनिक वेडिंग कार्ड का एक वीडियो मिला है। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Anant Ambani-Radhika के वेडिंग इनविटेशन बॉक्स में है फोल्डेबल 'चांदी का मंदिर' और 'पश्मीना शॉल'

बिजनेसवुमेन नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट से शादी करने के लिए तैयार हैं, जो मशहूर उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। 2022 में राजस्थान के श्रीनाथजी मंदिर में सगाई करने के बाद से ही यह कपल सुर्खियों में है। मार्च 2024 में राधिका और अनंत ने गुजरात के जामनगर में अपने प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की शुरुआत की। बाद में उन्होंने भूमध्य सागर के बीच एक क्रूज पर अपने परिवार व दोस्तों के साथ पार्टी की। अब, हमें उनके वेडिंग कार्ड की झल​क मिली है, जो उनकी संस्कृति के प्रति उनके प्यार को दर्शाता है।

अनंत अंबानी के वेडिंग इनविटेशन बॉक्स में है एक फोल्डेबल चांदी का मंदिर

हाल ही में, हमें अनंत और राधिका की वेडिंग इनविटेशन कार्ड का एक वीडियो मिला। कार्ड एक बड़े ऑरेंज कलर के बॉक्स में आया था, जिसमें भगवान विष्णु की छवि थी और उनके हृदय में देवी लक्ष्मी विराजमान थीं। इस बॉक्स पर 'विष्णु श्लोक' भी लिखा हुआ है। डिब्बे के ढक्कन पर वैकुंठ की एक बड़ी कढ़ाई थी, जहां भगवान विष्णु देवी लक्ष्मी के साथ रहते हैं। डिब्बे के अंदर शादी के कार्यक्रम के डिटेल्स् के साथ एक गोल्डन किताब है।

anant ambani wedding card

anant ambani wedding card

बॉक्स में आगे हम राधा-कृष्ण की तस्वीर के साथ एक छोटा रेड बॉक्स देख सकते हैं। खोलने पर यह देवी-देवताओं के साथ एक फोल्डेबल चांदी का मंदिर बन जाता है। इतना ही नहीं, अंबानी ने सभी आमंत्रित लोगों के लिए एक खूबसूरत दोरुखा पश्मीना शॉल भी भेजा है, जिसे दोनों तरफ से पहना जा सकता है।

anant ambani wedding card

anant ambani wedding card

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

इससे पहले, हमें अनंत और राधिका की शादी का एक और खूबसूरत निमंत्रण कार्ड देखने को मिला था। यह कार्ड उनके करीबी परिवार और दोस्तों के लिए लगता है, क्योंकि इसमें एक विशाल चांदी का मंदिर है और यह एक बड़े बॉक्स में पैक किया गया था। मंदिर में भगवान गणपति, राधा-कृष्ण और देवी दुर्गा की छवि है। मंदिर की छत पर छोटी-छोटी घंटियां भी लगी हुई थीं। मंदिर को असली चांदी से बनाया गया है और इस पर खूबसूरत नक्काशी भी की गई है।

anant waedding card

Radhika Merchant ने दूसरी प्री-वेडिंग पार्टी में पहना 5 लाख का 3D रोज डिटेलिंग वाला प्लीटेड गाउन। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की अब तक की जर्नी

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की मुलाकात कॉलेज के दिनों में हुई थी। जब वे अपने दोस्तों के साथ लॉन्ग ड्राइव पर गए थे, तो उन्हें तुरंत एक-दूसरे से जुड़ाव महसूस हुआ। जल्द ही उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और अब वे जुलाई 2024 में BKC के 'जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर' में शादी करने वाले हैं। हालांकि, शादी से पहले अनंत और राधिका ने अपने प्यार से दुनिया को रंग दिया और भूमध्य सागर में क्रूज पर आयोजित उनका चार दिवसीय उत्सव इसका सबूत था।

anant ambani

Nita-Mukesh Ambani ने Anant की क्रूज पार्टी में मेहमानों को दिए महंगे तोहफे और लग्जीरियस सुविधाएं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, चांदी के मंदिर के साथ इस गॉर्जियस वेडिंग इनविटेशन के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.