By Pooja Shripal Last Updated:
बॉलीवुड के पॉपुलर कपल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) पिछले काफी समय से अपने ब्रेकअप की अफवाह को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि, उन्होंने एक साथ डिनर डेट पर जाकर इन खबरों को बंद कर दिया था। इस बीच, इंस्टाग्राम पर मलाइका की लेटेस्ट क्रिप्टिक पोस्ट ने एक बार फिर उनके रिश्ते पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हाल ही में, एक्ट्रेस मलाइका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा था, ''एक महिला इस बात का प्रतिबिंब बन जाती है कि आप उसके साथ कैसा व्यवहार करते हैं। यदि आपको उसका व्यवहार पसंद नहीं है, जैसा वह कर रही है, तो यह देखें कि आप उसके साथ कैसा व्यवहार कर रहे हैं।'' अभिनेत्री ने एक गुड मॉर्निंग पोस्ट भी साझा की, जिसमें लिखा था, ''भविष्य का ख्याल रखने का सबसे अच्छा तरीका वर्तमान पल का ख्याल रखना है।''
बता दें कि उनके ब्रेकअप की अफवाहें तब उड़ने लगी थीं, जब सोशल मीडिया पर अर्जुन की सोलो ट्रिप की तस्वीरों पर मलाइका ने लाइक या कमेंट नहीं किया था। वहीं अर्जुन, मलाइका की मां के घर उनके ओणम सेलिब्रेशन से भी गायब थे। इन ब्रेकअप की अटकलों की आग में और घी तब डाला गया, जब मलाइका ने अर्जुन के परिवार के सदस्यों को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया। इसमें उनके पिता बोनी कपूर, चाचा अनिल कपूर और बहनें अंशुला कपूर, जान्हवी कपूर व खुशी कपूर शामिल हैं। इस पर नेटिजंस की प्रतिक्रिया जानने के लिए यहां क्लिक करें।
हालांकि, ब्रेकअप की खबरों के बीच 27 अगस्त 2023 को मलाइका और अर्जुन को लंच डेट पर स्पॉट किया गया था, जहां मलाइका को क्रीम-टोन्ड लेज़र-कट को-ऑर्ड सेट पहने हुए देखा गया था। वहीं, अर्जुन कपूर बैगी पैंट के साथ ब्लैक कलर की टी-शर्ट में दिखाई दिए थे। इस दौरान, कपल बेहद प्यारा और हमेशा की तरह काफी खुश लग रहा था। उनकी इस आउटिंग ने उनके ब्रेकअप की खबरों पर विराम लगा दिया था।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
इसके बाद खबरें आई थीं कि अर्जुन इन्फ्लुएंसर कुशा कपिला को डेट कर रहे हैं। दोनों हाल ही में करण जौहर के घर पर एक पार्टी में शामिल हुए थे, जब उनकी ग्रुप फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। हालांकि, कुशा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए ऐसी सभी खबरों को खारिज कर दिया था। जानकारी के लिए बता दें कि कुशा हाल ही में अपने पति जोरावर सिंह अहलूवालिया से अलग हो गई हैं।
फिलहाल, ब्रेकअप की खबरों पर मलाइका और अर्जुन में से किसी ने कोई टिप्पणी नहीं की है। तो एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।