Malaika ने Arjun संग ब्रेकअप की खबरों के बीच शेयर की अन्य क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'जाने दो अगर..'

एक्टर अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा ने एक और क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Malaika ने Arjun संग ब्रेकअप की खबरों के बीच शेयर की अन्य क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'जाने दो अगर..'

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इस समय अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों बने हुए हैं। हालांकि, अभी उन्होंने ऑफिशियल इन खबरों की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उनकी क्रिप्टिक सोशल मीडिया पोस्ट्स से ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि अब वे 'कपल' नहीं हैं। इस बीच, मलाइका ने एक और क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है।

मलाइका अरोड़ा ने फिर शेयर की सीक्रेट पोस्ट

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप की खबरों के बीच 5 जून 2024 को एक बार फिर अपनी इंस्टा स्टोरी से एक पोस्ट शेयर की, जिसमें एक पिक्चर नोट था। कोट में लोगों की राय की चिंता न करने और केवल उन लोगों के साथ जुड़ने की बात कही गई थी, जो परवाह करते हैं, क्योंकि अंत में केवल वे ही लोग आपके साथ होंगे, जो वास्तव में परवाह करते हैं। मलाइका की पोस्ट में यह भी कहा गया था कि किसी से द्वेष नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा, व्यक्ति को खुश रहने, आवश्यकता पड़ने पर माफ़ी मांगने और जिस पर कंट्रोल न हो, ऐसी चीज़ों को छोड़ देने पर ध्यान देने के लिए जोर दिया गया था।

arjun kaoor-malaika arora

arjun kapoor-malaika arora

जब अर्जुन कपूर ने भी क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए दिया ब्रेकअप का हिंट

अर्जुन कपूर ने भी भले ही अपने ब्रेकअप की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उन्होंने भी अपने इंस्टा हैंडल से एक नोट शेयर कर इसका हिंट दिया था। 1 जून 2024 को शेयर की गई पोस्ट में एक्टर ने लिखा था, “हमारे पास लाइफ में दो ऑप्शन होते हैं। या तो हम अपने अतीत के कैदी हो सकते हैं या फिर भविष्य की संभावनाओं के खोजकर्ता।”

 Malaika Arora

Malaika संग ब्रेकअप की खबरों के बीच पहली बार दिखे Arjun, तनाव में देख फैन ने कहा- 'सदमा लगा है', वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की अफवाहें

बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के अलगाव की खबर 31 मई 2024 को सामने आई थी, जब 'पिंकविला' की एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया कि मलाइका और अर्जुन शांतिपूर्वक अलग हो गए हैं। सूत्र ने कहा था कि उनके बीच एक अच्छा रिश्ता था, जो उनके अलग होने के बाद भी बना रहेगा, लेकिन अब वे साथ नहीं हैं। इसके साथ ही रिपोर्ट में कहा गया था कि एक्स कपल अपने अलगाव की अनाउंसमेंट नहीं करेंगे, क्योंकि वे नहीं चाहते कि लोग उनके रिश्ते पर बात करें। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

arjun kapoor

Malaika Arora ने Arjun से ब्रेकअप की खबरों के बीच शेयर किया क्रिप्टिक नोट, लिखा- 'जिनसे हम प्यार..', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, मलाइका और अर्जुन के क्रिप्टिक पोस्ट्स के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis