By Pooja Shripal Last Updated:
अमाला पॉल (Amala Paul) साउथ फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जो मलयालम, तमिल और तेलुगु भाषाओं की कई फिल्मों का हिस्सा रही हैं। उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने 5 नवंबर 2023 को अपने लव जगत देसाई संग शादी की थी। दो महीने के वैवाहिक आनंद के बाद, दोनों ने अपनी 'गुड न्यूज' फैंस के साथ शेयर की थी। वर्तमान में, अमाला अपने जीवन के इस चरण का आनंद ले रही हैं।
5 अप्रैल 2024 को अमाला पॉल ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपने गोद भराई समारोह की कई तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस खास दिन के लिए अमाला ने व्हाइट एंड रेड कलर की ट्रेडिशनल कांजीवरम साड़ी पहनी थी। साड़ी की सतह व्हाइट थी और इस पर हर तरफ गोल्डन कलर का वर्क था। गोल्डन धागे से सजा रेड बॉर्डर काफी खूबसूरत लग रहा था।
होने वाली मां ने साड़ी को लाल रंग के ब्लाउज, पर्ल बीडेड वाले एक स्टेटमेंट कुंदन नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और मांग टीका के साथ पहना था। आधे बंधे हुए हेयरस्टाइल और सॉफ्ट मेकअप ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए थे। इसके अलावा, यह उनका प्रेग्नेंसी ग्लो था, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। इस दौरान होने वाली मां अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं। दूसरी ओर, जगत ने अमाला के साथ मैचिंग करते हुए व्हाइट कलर का चिकनकारी कुर्ता पहना था, जिसमें सीक्विन्ड सेल्फ-डिज़ाइन था। तस्वीरों में होने वाले पैरेंट्स को कई रस्में निभाते हुए भी देखा गया।
यह 3 जनवरी 2024 की बात है, जब अमाला पॉल ने अपने इंस्टा अकाउंट से अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। दिवा ने दो मनमोहक तस्वीरें साझा की थीं, जिनमें वह अपने बेबी बंप को प्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही थीं। अपने बीच साइड फोटोशूट के लिए अमाला ने एक रेड कलर का को-ऑर्ड सेट पहना था, जिसमें एक ब्रालेट और एक थाई-हाई स्लिट वाली ए-लाइन स्कर्ट शामिल थी। तस्वीरें शेयर करते हुए अमाला ने बताया था कि वह और उनके पति जगत अपने परिवार में एक नन्हें सदस्य का स्वागत करने जा रहे हैं।
अमाला पॉल की प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट पोस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।
5 नवंबर 2023 को अमाला पॉल ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी फेयरीटेल वेडिंग की तस्वीरें शेयर की थीं। इसके अलावा, यह अमाला का वेडिंग लुक था, जिसने हमारा ध्यान खींच लिया था। अभिनेत्री ने इस खास दिन के लिए लैवेंडर कलर का हैवी एम्बेलिश्ड लहंगा और चोली पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।
अमाला पॉल की सगाई की झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, आपको अमाला के गोद भराई समारोह की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।