By Kavita Gosainwal Last Updated:
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kasyap) की बेटी आलिया कश्यप पॉपुलर स्टारकिड्स में से एक हैं। आलिया कश्यप (Aaliyah Kasyap) ने कभी भी अपने पेरेंट्स से अपने रिलेशनशिप के बारे में कुछ भी नहीं छुपाया है। वह शेन ग्रिगोर नाम के युवक को डेट कर रही हैं और अक्सर अपने बॉयफ्रेंड संग तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। 15 जून 2021 को आलिया और शेन के रिश्ते को पूरा एक साल हो गया। इस खास मौके पर आलिया ने सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड शेन संग बिताए पूरे एक साल की झलक फैंस को दिखाई है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।
इससे पहले आप ये जान लीजिए कि, आलिया अनुराग कश्यप और उनकी पहली पत्नी आरती बजाज की बेटी हैं। अनुराग कश्यप और आरती की शादी साल 2003 में हुई थी, लेकिन समय के साथ दोनों के रिश्ते में तनाव आ गया, जिस वजह से दोनों ने साल 2009 में एक-दूसरे से तलाक ले लिया था, जिसके बाद से ही आलिया अपने पिता के साथ रहती हैं। हालांकि, आलिया अपने बोल्ड लुक से तमाम बॉलीवुड स्टार्स की बेटियों को टक्कर देती हैं। आलिया को अपनी पर्सनल लाइफ को सोशल मीडिया पर दिखाने में कोई गुरेज नहीं है, इसी वजह से वह अक्सर अपनी लव लाइफ पर भी बात करती हुई नजर आती हैं।
(ये भी पढ़ें: मदालसा शर्मा ने ससुर मिथुन चक्रवर्ती को विश किया बर्थडे, शेयर की जवानी के दिनों की तस्वीर)
आइए अब आपको दिखाते हैं वो वीडियो। दरअसल, आलिया कश्यप ने 15 जून 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे आलिया और शेन की कई तस्वीरों व वीडियोज को जोड़कर बनाया गया है। इस वीडियो की शुरुआत में आलिया और शेन की कई रोमांटिक तस्वीरों को जोड़ा गया है और फिर आगे कई रोमांटिक वीडियोज को शामिल किया गया है, जिसमें दोनों एक-दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आलिया और शेन की कमाल की केमिस्ट्री साफ झलक रही है। आलिया द्वारा शेयर किए गए वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
(ये भी पढ़ें: टीवी एक्ट्रेस शिखा सिंह ने बेटी अलायना को विश किया बर्थडे, शेयर की क्यूट फैमिली फोटो)
इस वीडियो को शेयर करते हुए आलिया ने शेन को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया है। आलिया ने कहा है कि, ‘बेस्ट फ्रेंड के साथ बेस्ट 365 दिन, जिन्हें मैं दुनिया के लिए नहीं चेंज करूंगी। बिना शर्त मुझसे बेपनाह प्यार करने के लिए थैंक यू, और इस तरह प्यार करने के लिए जैसा कोई और नहीं कर सकता है, इसके लिए थैंक यू। मैं हमेशा तुमसे प्यार करूंगी। #1year।’ इसके साथ ही उन्होंने एक हार्ट इमोजी भी लगाई है।
(ये भी पढ़ें: अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने इशारों-इशारों में अपने रिलेशनशिप पर लगाई मुहर! शेयर किया सेम पोस्ट)
इससे पहले, आलिया कश्यप ने 12 मई 2021 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ नजर आ रही थीं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, आलिया ने अपने बॉयफ्रेंड शेन को हग किया हुआ है और दोनों कैमरे की ओर देखकर स्माइल करते हुए पोज दे रहे हैं। इस दौरान आलिया ने अपने बॉयफ्रेंड की शर्ट को पकड़ रखा है। इस तस्वीर में दोनों एक साथ काफी प्यारे लग रहे हैं। इस तस्वीर के साथ आलिया ने लिखा था, ‘आपके साथ सबसे खुश हूं।’
आलिया कश्यप ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि, वह अपने और शेन के बीच आने वाली परेशानियों का कैसे हल निकालती हैं। आलिया ने कहा था कि, ‘मैं और शेन कभी भी किसी भी बात पर बहस नहीं करते हैं। अगर कुछ भी हमारे बीच होता है, तो हम उस पर बात करते हैं। हम जब भी किसी मुद्दे पर बात करते हैं, तो कुछ समय बाद आगे भी बढ़ जाते हैं। मुझे लगता है कि एक रिश्ते में असहमति, एक-दूसरे से लड़ने, चिल्लाने और बहस करने की बजाय, एक-दूसरे से बात करना ही सबसे अच्छा तरीका है।’
फिलहाल, आलिया कश्यप सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं और इस वीडियो से साफ है कि, वह अपने बॉयफ्रेंड शेन से बहुत प्यार करती हैं और उनके साथ हमेशा रहना चाहती हैं। तो आपको आलिया और शेन का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।