By Shivakant Shukla Last Updated:
इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि, एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने जब से उसने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है, वह फैशन प्रेमियों को हर दिन नया गोल दे रही हैं। वह अक्सर अपने नए लुक से फैंस को प्रेरणा देती हैं। यही नहीं, वह अपने लुक में एक्सपेरिमेंट करने से भी थोड़ा सा भी संकोच नहीं करती हैं। जी हां! उनका लेटेस्ट लुक इसका सबूत है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।
दरअसल, 21 अक्टूबर 2021 को आलिया भट्ट क्रॉप शर्ट के साथ ब्लू कलर की लेदर पैंट पहने हुए स्पाॅट की गईं। एक्ट्रेस ने इसे मैचिंग टैंक टॉप, टाइट लो बन और व्हाइट मास्क के साथ पेयर किया था। आउटिंग के लिए उन्होंने ब्लैक स्लाइड्स और सिल्वर हूप्स को चुना था। हालांकि, यह उनका सुंदर गुलाबी हैंडबैग था, जिसने हमारा ध्यान अपनी ओर खींच लिया। आलिया के आर्म कैंडी बैग की कीमत करीब 2,54,451 रुपये है और यह लग्जरी ब्रांड 'क्रिश्चियन डायर' का है। अपनी कैजुअल आउटिंग पर आलिया बिना मेकअप के ही नजर आईं। यहां देखें तस्वीरें।
(इसे भी पढ़ें: यामी गौतम से नताशा दलाल तक, ये स्टार पत्नियां शादी के बाद पहली बार रखेंगी 'करवा चौथ' का व्रत)
अगर एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो, अभिनेत्री संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' फिल्म में दिखाई देगी। फिल्म जनवरी 2022 में रिलीज होगी। जूनियर एनटीआर, राम चरण और अजय देवगन के साथ उनकी पहली तेलुगू फिल्म 'आरआरआर' भी जनवरी 2022 में रिलीज होगी। अभिनेत्री ने हाल ही में, रणवीर सिंह के साथ करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग शुरू की है। हिट फिल्म 'गली बॉय' के बाद यह उनकी साथ में दूसरी फिल्म होगी।
इसके अलावा, अभिनेत्री के पास फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' भी है, जिसमें वह अपने बाॅयफ्रेंड रणबीर कपूर, और अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय व अक्किनेनी नागार्जुन के साथ दिखाई देंगी। वह 2022 में प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के साथ फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' की शूटिंग शुरू करेंगी। फिल्म में 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' की तरह एक लड़कियों की रोड़ ट्रिप की स्टोरी होगी।
(इसे भी पढ़ें: पति श्रीराम नेने के साथ पहली डेट पर डर गई थीं माधुरी दीक्षित, इंटरव्यू में बताया था किस्सा)
पर्सनल लाइफ की बात करें तो, मौजूदा समय में वह अभिनेता रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने रिश्ते को उस वक्त आधिकारिक किया था, जब दोनों एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी की रिसेप्शन पार्टी में साथ पहुंचे थे। तभी से दोनों अपने रिलेशनशिप को खुलकर स्वीकार करते हैं और पब्लिकली एक-दूसरे पर अपना प्यार न्योछावर करते हैं। कहा जाता है कि, दोनों साल 2022 में शादी कर सकते हैं, हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों लिव-इन में भी रहते हैं।
28 सितंबर 2021 को एक्ट्रेस अपने बाॅयफ्रेंड के साथ जोधपुर में उनका बर्थडे मनाने गई थीं, जहां से उन्होंने कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं। शेयर की गई फोटो में ये क्यूट कपल सनसेट को एंजॉय करते हुए नजर आ रहा था। आलिया ने अपना सिर रणबीर के कंधे पर रखा हुआ था और दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा था। इस फोटो को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने एक हार्ट इमोजी के साथ लिखा था, 'हैप्पी बर्थडे मेरी जिंदगी।'
फिलहाल, एक्ट्रेस के लेटेस्ट लुक ने ये तो साफ कर दिया है कि, वह अपने लुक को परफेक्ट दिखाने के लिए काफी पैसे खर्च करती हैं। तो आपको एक्ट्रेस का बैग कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।