By Shivakant Shukla Last Updated:
यह क्रिसमस वास्तव में एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के लिए बेहद खास था, क्योंकि उन्होंने बेटी के जन्म के बाद पहली बार अपने पूरे परिवार के साथ यह उत्सव मनाया, जिसमें उनकी बहनें शाहीन और पूजा भट्ट, मां सोनी राजदान व नीतू कपूर, पति रणबीर कपूर, साथ ही रणधीर कपूर के साथ कपूर फैमिली के अन्य सदस्य शामिल थे। अब आलिया ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों की एक सीरीज साझा की है। आइए आपको दिखाते हैं।
दरअसल, 25 दिसंबर 2022 को आलिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से फैमिली गेट-टुगेदर से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में रणबीर कपूर अपनी पत्नी को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो में दोनों एक चमकदार रोशनी वाले क्रिसमस ट्री के बगल में खड़े हैं।
एक अन्य तस्वीर में आलिया अपनी बहन शाहीन के साथ खड़ी हैं, उन्होंने सांता की टोपी पहनी हुई है। एक फोटो में आलिया अपनी बहन पूजा, शाहीन और सासू मां नीतू कपूर व मां सोनी राजदान के साथ पोज दे रही हैं। आलिया ने अपनी पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "यह साल का सबसे अच्छा समय है.. दुनिया के सबसे अच्छे लोगों के साथ। मेरे परिवार की ओर से आपके परिवार की मैरी क्रिसमस, हमेशा खुश रहो।”
आलिया ने कपूर खानदान की भी एक तस्वीर साझा की और इसे कैप्शन दिया है, "जम्मेस्ट फैम के साथ ..."
आलिया ने इससे पहले अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मां सोनी राजदान के साथ एक और तस्वीर भी साझा की थी और इसे कैप्शन दिया था, “मेरी पूरी दुनिया”। नीतू कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर इस सेलिब्रेशन से एक सेल्फी भी साझा की थी, जिसमें कई लोगों को देखा जा सकता है। सोनी राजदान ने आलिया की बेटी राहा के नाम से हुई सजावट की भी झलकियां दिखाई थीं। तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।
क्रिसमस के जश्न से अपनी बेटियों के साथ एक सेल्फी साझा करते हुए सोनी राजदान ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "यह एक होली जॉली क्रिसमस है। साथ ही इन दोनों को एक साथ घर पर एक साथ लाने का यह एक अच्छा समय है।''
वर्क फ्रंट की बात करें, तो आलिया भट्ट अगली बार करण जौहर निर्देशित फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह के साथ दिखाई देंगी। फिलहाल, आपको आलिया द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।