By Shivakant Shukla Last Updated:
बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर कभी भी कपल गोल्स देने का कोई मौका नहीं छोड़ते। दोनों ने अप्रैल 2022 में गुपचुप तरीके से शादी करके सभी को हैरत में डाल दिया था। यही नहीं, आलिया ने शादी के दो महीने बाद ही अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को शेयर करके सभी को एक बार फिर से सरप्राइज दे दिया है। प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद अब पहली बार एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले तो ये जान लीजिए कि, 27 जून 2022 को आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर कर पूरे देश को हैरान कर दिया था। आलिया ने अपनी गर्भावस्था की घोषणा दो क्यूट तस्वीरें पोस्ट करके की थी। पहली तस्वीर में हम आलिया और रणबीर को मॉनीटर पर अपने बच्चे की सोनोग्राफी रिपोर्ट देखते हुए देख सकते हैं। अगली तस्वीर शेर के परिवार की थी। इसके साथ ही आलिया ने लिखा था, "हमारा बच्चा, जल्द ही आ रहा है।"
(ये भी पढ़ें- अर्जुन तेंदुलकर रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ डिनर डेट पर हुए स्पॉट, विराट कोहली को भी कर चुकी हैं प्रपोज)
प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के बाद 1 जुलाई 2022 को आलिया ने अपने इंस्टा हैंडल से कई तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में आलिया मुस्कुरा रही हैं और प्रेग्नेंसी ग्लो बिखेर रही हैं, इसके बैकग्राउंड में सूर्य अस्त होते दिख रहे हैं। अगली तस्वीर नीले आकाश की एक खूबसूरत लैंडस्केप फोटो है। आखिरी तस्वीर में आलिया ने अपनी परछाई कैद की है। इसके साथ होने वाली मां ने लिखा है, "खुद के साथ समय बिताने से अच्छा कुछ नहीं हो सकता है।"
(ये भी पढ़ें- निशा शर्मा ने अपने डेस्टिनेशन वेडिंग प्लांस पर की बात, बताया कैसा चाहिए लाइफ पार्टनर)
फिलहाल, हम आलिया की गर्भावस्था यात्रा की और झलक देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई लेटेस्ट फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।