आलिया भट्ट ने अपने बेबी बंप और प्रेग्नेंसी ग्लो की रिपोर्ट्स पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'प्लीज स्टॉप'

आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी इन दिनों चर्चा में है और वह अपने बेबी बंप व प्रेग्नेंसी ग्लो के लिए लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में, उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

आलिया भट्ट ने अपने बेबी बंप और प्रेग्नेंसी ग्लो की रिपोर्ट्स पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'प्लीज स्टॉप'

सेलिब्रिटीज को अक्सर उनके ड्रेसिंग सेंस, लुक्स और वॉकिंग स्टाइल के लिए परखा जाता है, क्योंकि वह हमेशा मीडिया के रडार पर रहते हैं। हालांकि, स्थिति तब और खराब हो जाती है, जब लोग उन्हें अनावश्यक ट्रोल करते हैं और दुख की बात ये है कि, सेलिब्रिटीज के जीवन पर इसके प्रभाव के बारे में कोई भी नहीं सोचता।

alia

अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने जब से अपनी गर्भावस्था की घोषणा की है, लोग उनके दीवाने हो गए हैं। उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं और आए दिन मीडिया में उनके बेबी बंप और प्रेग्नेंसी ग्लो को लेकर चर्चा हो रही है। लोग उनकी फिल्मों की सफलता पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय यह सोच रहे हैं कि, आलिया क्या पहनती हैं, कैसे चलती हैं और भविष्य में वह अपने बच्चे की देखभाल कैसे करेंगी।

alia

(ये भी पढ़ें- आर्यन ने अब्बू शाहरुख का फैन से किया बचाव, एयरपोर्ट पर बेटे अबराम का हाथ पकड़े दिखे एक्टर)

'मैशेबल इंडिया' के साथ हाल ही में, एक साक्षात्कार में आलिया भट्ट ने अपनी गर्भावस्था रिपोर्ट के बारे में बात की। जब अभिनेत्री से पूछा गया कि, क्या वह इससे परेशान होती हैं कि, मीडिया उनके बेबी बंप को छुपाने या दिखाने जैसी बातें ज्यादा कर रहा है, तो उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि, ''ठीक है, यह बहुत मनोरंजक सवाल है। मैं बिल्कुल भी नाराज़ नहीं हूं। मेरी पलकें भी झपकती नहीं हैं।''

alia

हालांकि, आलिया भट्ट ने यह भी साझा किया कि, उन्हें लगता है कि, मीडिया के पास उनके बारे में लिखने के लिए चीजें खत्म हो गई हैं। रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि, जब उनकी शादी हुई थी, तब उन्हें नवविवाहित के रूप में लेबल किया गया था और अब जब वह अपने पहले बच्चे उम्मीद कर रही हैं, तो मीडिया उनके बेबी बंप को लेकर चिंतित है। इस पर विचार साझा करते हुए उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि, उनके (मीडिया) पास मेरे बारे में लिखने के लिए नई चीजें खत्म हो गई हैं, क्योंकि जब मेरी शादी हुई, तो मैं नई-नवेली आलिया थी और अब मैं गर्भवती हूं, तो 'आलिया का प्रेग्नेंसी ग्लो' या 'होने वाली मां', 'आलिया बेबी बंप छुपाते हुए' और 'आलिया को बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए', जैसी चीजें लिखी जा रही हैं। खैर, मैं इस पर ध्यान भी नहीं देना चाहती।''

alia

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती और पति निक संग शेयर कीं तस्वीरें, लॉस एंजेलिस वाले घर की दिखी झलक)

आलिया भट्ट लंबे समय से अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में हैं और उनके बेबी बंप को फ्लॉन्ट करने या छुपाने की खबरें चर्चा बनी हुई हैं। इसी इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा कि, सही तरह के कपड़े चुनना उनकी निजी पसंद है। आलिया ने उन लोगों पर भी निशाना साधा, जो एक प्रेग्नेंट अभिनेत्री के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करते हैं और उन्होंने इसे रोकने के लिए कहा। आलिया ने कहा कि, ''यह एक ऐसी व्यक्तिगत पसंद है, कोई भी कपड़े, कपड़े ही होते हैं, मुझे समझ में नहीं आता, इसे दिखाने से आपका क्या मतलब है? यह एक गहरी अपील है। कृपया इसे मत करें।''

alia

(ये भी पढ़ें- जान्हवी कपूर ने मां श्रीदेवी से तुलना करने पर की बात, बोलीं- 'नाम तो रोशन करना ही पड़ेगा'

वर्क फ्रंट की बात करें, तो आलिया भट्ट आखिरी बार फिल्म 'डार्लिंग्स' में नजर आई थीं। जल्द ही वह अपने पति रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देंगी। तो एक्ट्रेस के इस स्टेटमेंट पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis