By Shivakant Shukla Last Updated:
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह फिल्म निर्माता महेश भट्ट और उनकी पत्नी सोनी राजदान की बेटी हैं। वर्तमान में अभिनेत्री अपने जीवन का सबसे अच्छे फेज में हैं। वह अपने पति रणबीर कपूर के साथ पैरेंटहुड जर्नी का पूरी तरह से आनंद ले रही हैं। आलिया ने 14 अप्रैल 2022 को अपने जीवन के प्यार रणबीर से शादी की थी। बहुत प्यार करने वाले जोड़े ने 6 नवंबर 2022 को अपनी बेटी राहा कपूर का स्वागत किया था। हाल ही में, नई-नवेली मां ने अपने करियर के चरम पर मदरहुड को गले लगाने की बात की।
'बॉम्बे टाइम्स' के साथ हाल ही में एक साक्षात्कार में आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर से शादी करने और अपने करियर के चरम पर मदरहुड को गले लगाने के अपने फैसले के बारे में बात की। उसी के बारे में बात करते हुए प्यार करने वाली मां ने कहा कि उनकी बेटी राहा उनके जीवन का सबसे अच्छा फैसला हैं और उन्हें इसका कभी पछतावा नहीं होगा। आलिया ने यह भी बताया कि वह उनमें से हैं, जो हमेशा अपने दिल की सुनती हैं और शादी के बंधन में बंधने और बच्चा पैदा करने का फैसला एक स्वाभाविक प्रवृत्ति थी। उन्होंने यहां तक कहा कि वह इससे ज्यादा खुश कभी नहीं हो सकतीं। आलिया भट्ट ने अपनों के साथ मनाया न्यू ईयर, तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।
उनके शब्दों में, "जीवन में कुछ भी सही या गलत नहीं है। जो मेरे लिए काम करता है वह किसी और के लिए काम नहीं कर सकता है। मैं हमेशा ऐसा व्यक्ति रही हूं, जो अपने दिल की सुनते हैं। आप जीवन की योजना नहीं बना सकते। चाहे वह फिल्में हों या कुछ और, मैंने हमेशा अपने दिल से फैसला किया है। हां, अपने करियर के चरम पर मैंने शादी करने और एक बच्चा पैदा करने का फैसला किया, लेकिन कौन कहता है कि शादी या मातृत्व मेरे काम में कुछ बदल देगा? अगर ऐसा होता है, तो ठीक है। मुझे पता था कि जीवन में मुझे बच्चा पैदा करने के फैसले पर कभी पछतावा नहीं होगा। यह एक स्वाभाविक प्रवृत्ति है। यह अब तक का सबसे अच्छा फैसला है। मैं कभी भी इससे ज्यादा खुश नहीं हुई।"
आगे उसी बातचीत में आलिया ने कहा कि शादी करने और मां बनने का उनका फैसला उनके काम के आड़े नहीं आना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि वह एक अभिनेत्री के रूप में खुद पर विश्वास करती हैं। यह खुलासा करते हुए कि वह काम के बारे में ज्यादा तनाव नहीं लेती हैं, आलिया ने कहा कि वह इससे परे अपने जीवन को महत्व देती हैं। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को मैनेज करना चाहती हैं।
आलिया के शब्दों में, "मैं एक अभिनेत्री के रूप में खुद पर विश्वास करती हूं। यदि आप कड़ी मेहनत करते हैं, एक अच्छे अभिनेता हैं और यदि लोग आपके साथ काम करना चाहते हैं, तो आपके पास काम आएगा और अगर काम आपके पास नहीं आता है, तो कोई बात नहीं, लेकिन शायद ऐसा नहीं है। मैं ऐसी नहीं हूं, जो इसके बारे में बहुत अधिक जोर देते हैं। मैं अपने काम को बहुत महत्व देती हूं, लेकिन मैं इसके अलावा अपने जीवन को भी महत्व देती हूं और मैं दोनों के बीच संतुलन बनाना चाहती हूं। दिल में जो आता है वो करो।"
वर्क फ्रंट की बात करें, तो आलिया भट्ट आखिरी बार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आई थीं। जल्द ही वह रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दिखाई देंगी। फिलहाल, आलिया के इस स्टेटमेंट पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।