By Rinki Tiwari Last Updated:
फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने साबित किया है कि, स्टार किड्स होने से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के लिए मौके तो मिल जाते हैं, लेकिन कामयाबी स्किल्स और मेहनत से मिलती है। ‘हाईवे’, ‘गली बॉय’, ‘उड़ता पंजाब’, ‘टू स्टेट्स’, ‘राज़ी’, ‘कलंक’ जैसी फिल्मों में आलिया ने अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है।
हालांकि, एक और चीज है, जिससे आलिया भट्ट लोगों को प्रेरित करती हैं और वह है उनका अट्रैक्टिव फैशन सेंस। कैजुअल से लेकर ट्रेडिशनल और पार्टी वियर तक, आलिया भट्ट की परफेक्ट चॉइसेस सभी को पसंद आते हैं। हाल ही में, आलिया भट्ट रेशम की साड़ी में अपनी अदाओं का जादू बिखेरती हुई नजर आईं।
(ये भी पढ़ें- करीना कपूर ने 2 लाख रुपए का 'गुच्ची' का बैग किया फ्लॉन्ट, कैजुअल लुक में दिखीं दोस्त अमृता के साथ)
दरअसल, आलिया भट्ट ने 8 फरवरी 2022 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों के साथ आलिया ने कैप्शन में लिखा, “आ रही है गंगू। सिर्फ सिनेमा में- 25 फरवरी से।” फोटो में आलिया सफेद रंग की साड़ी और रेड कलर की लिपस्टिक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
अभिनेत्री ने आइवरी कलर की रेशम की साड़ी पहनी है, जिस पर पैच वर्क किया गया है। उन्होंने बारीक कढ़ाई वाली ब्रालेट ब्लाउज पहना है। एक्ट्रेस ने अपने लुक को साड़ी से मैच करते हुए स्टड्स, रेड लिपस्टिक, एक बिंदी और मिनिमल मेकअप से निखारा है। हालांकि, जो चीज उनके लुक में चार-चांद लगा रहा था, वह थे गुलाब के फूल, जिसे एक्ट्रेस ने अपने खुले बालों के साथ एक साइड में लगा रखा था।
आलिया भट्ट की ये आइवरी साड़ी फेमस डिजाइनर पुनीत बलाना के कलेक्शन से है। थोड़ा रिसर्च करने पर हमें इसका प्राइस पता चला। इस खूबसूरत और एलिगेंट साड़ी की कीमत 37,500 रुपए की है।
आलिया भट्ट वर्तमान समय में अभिनेता रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं। ‘ई-टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर और आलिया अप्रैल 2022 में अपनी शादी की योजना बना रहे हैं। कपूर और भट्ट दोनों परिवारों में तैयारी भी शुरू हो चुकी है। एक सोर्स के हवाले से रिपोर्ट में लिखा गया था कि, “जो लोग जानते हैं उनका मानना है कि, रणबीर-आलिया राजस्थान के रणथंभौर में शादी करना चुनेंगे, क्योंकि यहीं दोनों ने सबसे ज्यादा छुट्टियां बिताई हैं और यह दोनों की पसंदीदा जगह है।”
(ये भी पढ़ें- नोरा फतेही के महंगे हैंडबैग्स: लुई वीटॉन से हर्मेस बर्किन तक, 1 लाख से 26 लाख तक है कीमत)
आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट की बात करें तो, एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ 25 फरवरी 2022 को रिलीज होने वाली है। हाल ही में, इसका ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा, आलिया ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘आरआरआर’, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगी।
(ये भी पढ़ें- शाहरुख खान की लाडली सुहाना 2 लाख रुपए के शूज और 1 लाख के हैंडबैग के साथ आईं नजर, देखें तस्वीरें)
फिलहाल, आलिया भट्ट की साड़ी और लुक आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।