एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) हमेशा के लिए एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के हो गए हैं। 3 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद दोनों आज एक-दूसरे के साथ सात फेरे ले लिए हैं। हालांकि, अभी की शादी की तस्वीर सामने नहीं आई है। कपल की शादी में कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। इस लिस्ट में देश के बड़े बिजनेसमैन आकाश अंबानी (Akash Ambani) और उनकी पत्नी श्लोका मेहता भी हैं। दोनों एक साथ पैपराजी के कैमरे में स्पॉट किए गए। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।
रणबीर और आलिया के वेडिंग सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी ने बेबी पिंक कलर की एक शेरवानी चुनी। वहीं, श्लोका भी पिंक साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। श्लोका ने एक डायमंड का मांग टीका लगाया था और पिंक लिप शेड के साथ सब्टल मेकअप के साथ लुक को कम्पलीट किया था। कपल रणबीर के घर वास्तु में कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे।
(ये भी पढ़ें- बेटे रणबीर कपूर की हल्दी सेरेमनी में मां नीतू ने पहना 29 हजार रुपए का सूट, देखें तस्वीरें)
बता दें कि, आलिया और रणबीर ने भी साल 2019 में आकाश-श्लोका के वेडिंग फंक्शन में शिरकत की थी। इससे यह अंदाजा लगाना गलत नहीं होगा कि, अंबानी और कपूर परिवार का एक-दूसरे के साथ गहरा रिश्ता है।
कुछ समय पहले दूल्हे राजा की स्टाइलिश मां नीतू कपूर को पैपराजी ने स्पॉट किया था। यहां नीतू को अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ वेडिंग वेन्यू पर आते देखा गया। नीतू ने यहां डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला से एक मल्टी कलर की लहंगा-चोली को चुना था। वहीं, रिद्धिमा भी अबू जानी और संदीप खोसला के गोल्डन कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
(ये भी पढ़ें- रणबीर-आलिया वेडिंग: करीना कपूर पति सैफ संग पिंक कलर की साड़ी में पहुंचीं बारात, दिखा रॉयल अंदाज)
हाल ही में, एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्र ने बताया कि, "पंजाबी रीति रिवाज के अनुसार, शादी के बाद दूल्हा और दुल्हन चार दिनों तक एक कमरे में रहते हैं। इस दौरान कपल को हर सुबह एक पूजा करनी होती है और फिर चौथे दिन वे नहाकर सत्यनारायण की कथा में बैठते हैं। पूजा के बाद दूल्हा, दुल्हन को लाल रंग का सिंदूर लगाते हुए हमेशा एक दूसरे के साथ रहने का वादा करता है।"
(ये भी पढ़ें- आलिया-रणबीर की प्री-वेडिंग रस्म की झलकियां: मां नीतू और बहन रिद्धिमा ने प्लॉन्ट की मेहंदी)
फिलहाल, हमें रणबीर और आलिया की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। तो आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।