Akash Ambani की बेटी Veda हुईं एक साल की, क्रूज पर आयोजित सनफ्लावर थीम्ड पार्टी की पहली झलक आई सामने

उद्योगपति आकाश अंबानी व श्लोका मेहता की बेटी वेदा एक साल की हो गई हैं और हम क्रूज पर उनकी बर्थडे पार्टी की थीम से सरप्राइज हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Akash Ambani की बेटी Veda हुईं एक साल की, क्रूज पर आयोजित सनफ्लावर थीम्ड पार्टी की पहली झलक आई सामने

बिजनेसमैन आकाश अंबानी (Akash Ambani) व श्लोका मेहता की बेटी वेदा एक साल की हो गई हैं और परिवार ने उनके इस खास दिन को बेहद शानदार तरीके से मनाया है। जी हां, बच्ची ने अपने चाचू अनंत अंबानी और होने वाली चाची राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी की बदौलत क्रूज पर अपना पहला जन्मदिन मनाया। अनंत और राधिका के प्यार का जश्न मनाने वाला क्रूज शिप अंबानी परिवार की राजकुमारी वेदा के पहले जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए सनफ्लावर से सजा हुआ था।

अंबानी फैमिली ने आकाश-श्लोका की बेटी वेदा के पहले जन्मदिन के लिए रखी सनफ्लावर थीम्ड बर्थडे पार्टी

हाल ही में, अंबानी के एक फैन पेज ने अपने इंस्टा हैंडल पर वेदा के पहले जन्मदिन की पार्टी की पहली झलक शेयर की। तस्वीर में हम क्रूज शिप पर सूरजमुखी की सजावट देख सकते हैं। हम ये देखने के​​ लिए एक्साइटेड हैं कि इस खास दिन के लिए उनकी मां श्लोका और बर्थडे गर्ल किस तरह तैयार हुई होंगी।

veda birthday

Images Courtesy

अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग बैश से अंबानी फैमिली की फोटो  

अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग बैश से हमें पूरे परिवार की दो तस्वीरें मिली थीं। पहली तस्वीर में नीता अंबानी और मुकेश अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ पोज देते हुए नज़र आए थे, जिसमें ईशा अंबानी और उनके जुड़वा बच्चे, आनंद पीरामल, आकाश अंबानी, श्लोका मेहता और उनके बच्चे पृथ्वी व वेदा, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शामिल थे। 

ambani family

ambani family

Shloka Mehta की बेटी Veda दिखती हैं अपने भाई Prithvi जैसी, भाई-बहन की आंखें भी हैं सेम। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हम आकाश और श्लोका की बेटी वेदा के पहले जन्मदिन की पार्टी की और झलकियां देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.