By Shivakant Shukla Last Updated:
दिग्गज अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgan) और काजोल (Kajol) बॉलीवुड के बेस्ट कपल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आती है। रील हो या फिर रियल लाइफ, दोनों साथ में बहुत ही अच्छे लगते हैं। वैसे तो अजय और काजोल ने साथ में कई फिल्में की हैं। लेकिन एक ऐसी फिल्म भी है जो इन दोनों के अटूट प्यार का प्रमाण देती है। तो आइए आपको बताते हैं इस फिल्म के बारे में।
दरअसल, ये फिल्म है 'प्यार तो होना ही था' (Pyar To Hona Hi Tha)। सन 1998 में रिलीज इस फिल्म को पूरे 22 साल हो गए हैं। ये फिल्म अजय और काजोल के लिए भी बेहद खास है क्योंकि फिल्म के साथ ही इन दोनों की जोड़ी को भी 22 साल पूरे हो चुके हैं। 22 साल पहले फरवरी महीने में इस पावरफुल कपल की शादी हुई थी।
इस फिल्म के 22 साल पूरे होने पर अभिनेता अजय देवगन ने फिल्म से जुड़ा एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में अजय ने लिखा है, 'रील और रियल जिंदगी के भी 22 साल। प्यार तो होना ही था।'
22 years in real and reel.
Pyaar To Hona Hi Tha 🌹🌹🌹🌹@itsKajolD pic.twitter.com/TKmVfRiU8h — Ajay Devgn (@ajaydevgn) July 15, 2020
बता दें कि अजय देवगन और काजोल के अभिनय पर आधारित फिल्म 'प्यार तो होना ही था' की कहानी अंग्रेजी फिल्म 'द फ्रेंच किस' पर आधारित थी। फिल्म में अजय के किरदार का नाम शेखर रहता है और काजोल के किरदार का नाम संजना। इस फिल्म के सभी गाने खूब पसंद किए गए थे। आज भी ये गाने लोगों के दिलों में हैं। (ये भी पढ़ें: अजय देवगन-काजोल की बेटी न्यासा नहीं हैं कोरोना पॉजिटिव, अजय देवगन ने ट्वीट कर बताया सच्चाई)
गौरतलब है कि अजय देवगन और काजोल ने इसके अलावा भी कई और फिल्मों में काम किया है। पहली ही फिल्म से दोनों की जोड़ी दर्शकों को भा गई थी। हालांकि, इसके बाद अजय और काजोल इश्क, राजू चाचा जैसी कई फिल्मों में भी नजर आए थे। (ये भी पढ़ें: Ajay And Kajol Love Story: आखिर अजय-काजोल को क्यों करना पड़ा था गुपचुप तरीके से शादी?)
फिलहाल, अजय देवगन इस कोरोना काल में अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। अजय देवगन और काजोल के दो बच्चे हैं। बेटा युग देवगन और बेटी नीसा देवगन। अजय की बेटी नीसा काफी लाइम लाइट में रहती हैं। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के ऐसे 10 'खान' जिन्होंने हिंदू लड़कियों से की शादी, नहीं जानते होंगे आप)
बात करें अजय देवगन के वर्क फ्रंट की तो 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' के बाद वह फिल्म 'मैदान', 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया', 'आरआरआर', 'गोलमाल 5', 'द बिग बुल', 'थैंक गॉड' इन सभी फिल्मों में नजर आएंगे।
तो आपको अजय और काजोल की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।