By Vidushi Gupta Last Updated:
बॉलीवुड के पॉवर कपल अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) ने अपनी ऑन-स्क्रीन परफॉरमेंस से फैंस को कई दशकों से इम्प्रेस किया है। बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार्स में से एक अजय और काजोल को लग्जीरियस चीजों का भी काफी शौक है। एक लैविश प्राइवेट जेट खरीदने से लेकर लंदन में एक आलीशान प्रॉपर्टी खरीदने तक, आइए आपको बताते हैं उन महंगी चीजों के बारे में, जिनके ये दोनों मालिक हैं।
अजय और काजोल मौजूदा समय में अपने जुहू स्थित बंगले में रहते हैं, और लॉकडाउन के चलते हुई आर्थिक मंदी के बावजूद कपल ने एक नई प्रॉपर्टी खरीदी है। एक्टर के प्रवक्ता ने ‘टाइम्स ऑफ़ इंडिया’ को कंफर्म किया था कि, जहां अजय रहते हैं उसी लेन में उन्होंने एक नई प्रॉपर्टी खरीदी है। रिपोर्ट के मुताबिक, कपल ने इस 590 स्क्वायर यार्ड की प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए 60 करोड़ रुपए का खर्चा किया है।
(ये भी पढ़ें: जब तनुजा ने अजय को बेटी काजोल से फोन पर नहीं करने दी थी बात, इंटरव्यू में बताई थी वजह)
कपल के पास कई लग्जरी कार्स का कलेक्शन हैं। उनके गैराज में 1.5 करोड़ की 'Maserati' के साथ ‘ऑडी Q7’, ‘BMW X7 SUV’, ‘ऑडी A5 स्पोर्टबैक’, ‘वॉल्वो XC90’ और ‘मर्सिडीज-बेंज S क्लास’ समेत कई सारी गाड़ियां हैं। साल 2019 में अजय ने ‘Rolls Royce Cullinan’ कार खरीदी थी, जो भारत में बेहद कम लोगों के ही पास है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये महंगी SUV 6.95 करोड़ रुपए के प्राइस टैग के साथ आती है।
ऐसा लगता है कि, अजय और काजोल को प्रॉपर्टीज में निवेश करना पसंद है। मुंबई में उनके दो बंगलों के अलावा, कपल का लंदन में एक फैंसी घर है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये संपत्ति लंदन के पार्क लेन में स्थित है और इसकी कीमत करीब 54 करोड़ रूपए है। अजय और काजोल का कर्जत में एक फार्महाउस भी है।
(ये भी पढ़ें: मां तनुजा संग काजोल के बचपन की अनदेखी तस्वीर आई सामने, मम्मी की गोद में खिलखिलाती दिखीं एक्ट्रेस)
साल 2010 में अजय पहले ऐसे बॉलीवुड एक्टर बने थे, जिन्होंने एयरक्राफ्ट खरीदा था। उन्होंने अपने पर्सनल यूज के लिए 6 सीटर का प्राइवेट जेट खरीदा था, जिसमें शूटिंग्स, प्रमोशन और पर्सनल ट्रिप्स भी शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर हमेशा से खुद का एक एयरक्राफ्ट खरीदना चाहते थे और उन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए काफी लगन और मेहनत की थी।
फिलहाल, अजय और काजोल आज के समय में अपनी फैमिली के साथ एक आलीशान जिंदगी जी रहे हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।