By Pooja Shripal Last Updated:
बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर सुभाष घई (Subhash Ghai) ने 23 जनवरी 2023 को अपना 78वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। अपने जन्मदिन के मौके पर सुभाष ने एक सितारों से सजी पार्टी का आयोजन किया, जिसमें सलमान खान से लेकर ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन तक शामिल हुए। पार्टी में जया बच्चन भी शामिल हुई थीं, हालांकि वह किसी कारणवश जल्दी चली गई थीं।
सुभाष घई की 1999 में आई म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'ताल' में काम करने वाली ऐश्वर्या राय पार्टी में अपने पति व अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ पहुंची थीं। ऐश्वर्या जहां नीले रंग की कढ़ाई वाले अनारकली में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं अभिषेक नीले रंग के बंदगले सूट में थे। उन्होंने वेन्यू के बाहर पैपराजी के लिए साथ में पोज भी दिए।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
सुभाष घई की पार्टी में जया बच्चन भी पहुंची थीं। इस दौरान एक्ट्रेस व्हाइट अनारकली में थीं। हालांकि, पार्टी से जया जल्दी ही निकल गई थीं। उन्हें कार तक छोड़ने के लिए सुभाष खुद आए थे। कार में बैठने से पहले जया ने फिल्म निर्माता को गले लगाया। सामने आए वीडियो में महिमा चौधरी को भी देखा गया, जो जया के साथ मेन गेट पर दिखाई दीं, जो सुभाष की फिल्म 'परदेस' के लिए जानी जाती हैं।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
सुभाष घई की 2008 की फिल्म 'युवराज' में मुख्य भूमिका निभाने वाले सलमान खान भी पार्टी में शामिल हुए थे। वह पैपराजी के लिए गेट पर केक काटने की रस्म में सुभाष के साथ भी शामिल हुए। इस दौरान सलमान काले रंग की टी-शर्ट के साथ मैरून पैंट और ब्राउन रंग की जैकेट पहने हुए थे।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
सलमान, ऐश्वर्या के अलावा, सुभाष घई की बर्थडे पार्टी में जैकी श्रॉफ, कार्तिक आर्यन, राकेश रोशन, अनुपम खेर, अनिल कपूर, अलका याग्निक, मीजान जाफरी और रोनित रॉय व रोहित रॉय भी अपने परिवार के साथ शामिल हुए।
सुभाष घई ने 80 और 90 के दशक में कई हिट फिल्मों का लेखन, निर्माण और निर्देशन किया है। 'कालीचरण', 'विश्वनाथ', 'कर्ज', 'हीरो', 'विधाता', 'मेरी जंग', 'कर्मा', 'राम लखन', 'सौदागर', 'खलनायक', 'परदेस' और 'ताल' उनकी कुछ सबसे यादगार फिल्में हैं।
फिलहाल, आपको ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।