By Kavita Gosainwal Last Updated:
मां-बेटी का रिश्ता बेहद खास होता है। एक मां अपनी बेटी की दोस्त से लेकर टीचर तक सब होती है। कुछ ऐसा ही रिश्ता बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और उनकी लाडली बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) के बीच भी देखने को मिलता है। जहां एक तरफ ऐश्वर्या राय अक्सर अपनी क्यूट बेटी आराध्या के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हुई नजर आती हैं, तो वहीं एक्ट्रेस अपनी बेटी आराध्या को भारतीय परंपरा से रूबरू करवाती हुई भी देखी गई हैं। इतना ही नहीं, ऐश्वर्या हर त्योहार पर अपने बेटी आराध्या संग तस्वीरें शेयर करती हैं। 4 अप्रैल 2021 को देश भर में ईस्टर मनाया गया। इस खास मौके पर भी ऐश्वर्या राय ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी आराध्या की एक तस्वीर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।
पहले आप ये जान लीजिए कि, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने 20 अप्रैल 2007 को शादी रचाई थी। शादी के 4 साल बाद 16 नवंबर 2011 को ऐश्वर्या ने एक बेटी को जन्म दिया, जिनका नाम आराध्या बच्चन है। ऐश्वर्या-अभिषेक के साथ ही उनकी बेटी आराध्या भी खूब चर्चा में रहती हैं। ऐश अपनी क्यूट एंजल के साथ अक्सर सेम आउटफिट में नजर आती हैं। आराध्या के जन्म के बाद ऐश्वर्या ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी और अपनी बेटी की देखभाल में लग गई थीं। कुछ वक्त बाद ऐश ने कमबैक करते हुए फ़िल्मों में काम करना शुरु किया। वहीं, आराध्या धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती हैं। (ये भी पढ़ें: हसबैंड हार्दिक-बेटे अगस्त्य संग मस्ती करती दिखीं नताशा स्टेनकोविच, शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें)
आइए अब आपको एक्ट्रेस का लेटेस्ट पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, ऐश्वर्या राय ने 4 अप्रैल 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जो एक्ट्रेस की लाडली बेटी आराध्या की है। इस तस्वीर में आराध्या का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। फोटो में देखा जा सकता है कि आराध्या अपना चेहरा नीचे करके घुटनों के बल बैठी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने पिंक कलर की खरगोश वाली ड्रेस पहनी हुई है और सिर पर एक पिंक कलर की कैप भी पहनी है, जिस पर खरगोश का प्यारा चेहरा बना हुआ है। इस कैप पर दो कान भी बने हुए हैं, जिससे आराध्या का लुक पूरा खरगोश वाला लग रहा है। इस तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि आराध्या नीचे की ओर सिर करके कुछ खाने में लगी हुई हैं। ऐश्वर्या राय द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। (ये भी पढ़ें: मीरा राजपूत की मां बेला ने अपनी बेटी के लिए बनाई स्पेशल डिश, शाहिद कपूर की वाइफ ने शेयर की झलक)
इस तस्वीर को शेयर करते हुए ऐश्वर्या राय ने सभी लोगों को 'ईस्टर डे' विश किया है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, ‘ईस्टर... आप सभी को प्यार।’ इसके साथ ही ऐश्वर्या ने कई इमोजी भी शेयर की हैं। (ये भी पढ़ें: कपिल शर्मा ने बताया अपने बेटे का नाम, सिंगर नीति मोहन के रिक्वेस्ट पर किया अनाउंसमेंट)
हममें से काफी लोगों को ईस्टर त्योहार के बारे में नहीं पता होगा। तो आइए अब आपको बता देते हैं कि, ईस्टर क्यों मनाया जाता है? धार्मिक मान्यताओं अनुसार, ईसा मसीह ने उन सभी लोगों को माफ कर दिया था जिन्होंने उनको कष्ट दिया था। माना जाता है कि कई हजार वर्ष पहले ईसा मसीह को क्रॉस पर लटका दिया गया था और उन्हें कई तरह की यातनाएं भी दी थीं। इन यातनाओं को सहने के बाद भी ईसा मसीह ने सभी को माफ करते हुए अपने शरीर का त्याग कर दिया था। जिस दिन ईसा मसीह ने अपना शरीर त्यागा उस दिन को लोग गुड फ्राइडे के रूप में मनाते हैं। ईसा मसीह के शरीर को कब्र में सुरक्षित रखा गया था और रविवार के दिन वो फिर से जाग्रत हो गए थे। जिस दिन ईसा मसीह पुन: जीवित हो उठे उस दिन को ईस्टर संडे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग ईश्वर से अपने पापों की क्षमा मांगते हैं।
इससे पहले, ऐश्वर्या राय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर होली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें आराध्या रंगों को अपने हाथ में लिए नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर होलिका दहन की है, वहीं दूसरी तस्वीर में ऐश की लिटिल गर्ल अपने हाथों में पिंक कलर का गुलाल लगाए पोज देते देखी जा सकती हैं। इस फोटो में आराध्या ने ब्लू ड्रेस पहनी है और उन्होंने बालों में फ्लोरल हेयरबैंड लगाया हुआ है। तीसरी तस्वीर भी आराध्या के कलर में डूबे हाथों की है। इन तस्वीरों को फैंस ने खूब पसंद किया था। इन फोटोज के कैप्शन में ऐश्वर्या ने लिखा था, ‘खुश, शांति, अच्छी सेहत और हमेशा बहुत सारा प्यार। हैप्पी होली।’ इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कई सारे कलर्स के हार्ट इमोजी बनाए थे।
ऐश्वर्या राय ने ‘वैलेंटाइन डे’ के खास मौके पर अपनी बेटी संग कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं। पहली फोटो में वो अपनी बेटी आराध्या के साथ दिखाई दे रही हैं, फोटो में आराध्या रेड कलर का दिल भी लिए हुए हैं। दूसरी फोटो में दिल का केक नजर आ रहा है। इसमें 'आई लव यू' लिखा है। हालांकि, इन फोटोज में अभिषेक नहीं दिखाई दे रहे हैं। मां-बेटी की इन तस्वीरों पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया था।
फिलहाल, ऐश्वर्या राय अपनी लाडली बेटी आराध्या से बेहद प्यार करती हैं और हर खास मौके पर आराध्या की तस्वीरें शेयर करती नजर आती हैं। तो आपको ऐश्वर्या राय द्वारा शेयर की गई आराध्या की ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।