By Vidushi Gupta Last Updated:
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) हाल ही में ‘पेरिस फैशन वीक 2021’ में नजर आईं। इस दौरान व्हाइट एटायर में पूर्व 'मिस वर्ल्ड' रह चुकीं एक्ट्रेस हुस्न की परी से कम नहीं लग रहीं थीं। जहां ऐश्वर्या के फैंस उन्हें वापस एक्शन में देखकर खुश हैं, वहीं ये खूबसूरत अदाकारा अपने हसबैंड अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) के साथ काम के अलावा वेकेशन का भी आनंद ले रहीं हैं। एक्ट्रेस की फैमिली के साथ, इस वेकेशन की सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज सामने आई हैं। यही नहीं, उनके इस दौरान पहने गए एटायर की कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।
दरअसल, 4 अक्टूबर 2021 को सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या, अभिषेक और आराध्या की तस्वीरों की बाढ़ देखने को मिली। सामने आई पहली तस्वीर में हम ऐश्वर्या को एक गॉर्जियस ब्लू एटायर पहने हुए देख सकते हैं। वहीं, एक्ट्रेस की फैमिली फोटो में अभिषेक मैचिंग मास्क के साथ एक ब्लैक कोट में नजर आ रहे हैं और आराध्या पिंक मास्क और रेड जैकेट के साथ एक फ्लोरल ड्रेस में काफी क्यूट लग रही हैं।
(ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय ने 'पेरिस फैशन वीक' में अपनी खूबसूरती का दिखाया जलवा, व्हाइट गाउन में दिखीं अप्सरा)
एक्ट्रेस के आउटफिट की डीटेल में बात करें, तो उन्होंने डिज़ाइनर राहुल मिश्रा के कलेक्शन से ब्लू कुर्ता पहना था। ये कुर्ता एक जैकेट की तरह भी काम करता है। इस पूरे आउटफिट पर कढ़ाई की गई थी। एक्ट्रेस ने अपने लुक को नियोन पिंक कलर की लिप शेड से पूरा किया था। इसके साथ ही थोड़ी रिसर्च करने पर हमें पता चला कि, ऐश के इस आउटफिट की कीमत 1.50 लाख रूपए के करीब है।
(ये भी पढ़ें: जब ऐश्वर्या राय ने हनीमून पर बच्चों जैसा किया था व्यवहार, पति अभिषेक ने बताया था मजेदार किस्सा)
इससे पहले, पूर्व ‘मिस वर्ल्ड’ ऐश्वर्या राय बच्चन ने ‘Le Defile L'Oreal Paris 2021 Womenswear Spring/Summer 2022’ शो में रैंप वॉक करके खूब प्रशंसा बटोरी थी। इस इवेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। अपने सफेद गाउन के साथ हाई हील्स, पर्पल लिपशेड और विंग्ड आईलाइनर के साथ ऐश्वर्या किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। बी-टाउन की दीवा ऐश्वर्या को अभिनेत्रियों हेलेन मिरेन, कैथरीन लैंगफोर्ड, एम्बर हर्ड, गायिका कैमिला कैबेलो समेत कई खूबसूरत अदाकाराओं के साथ फोटो क्लिक करवाते हुए देखा जा सकता है।
(ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय से करीना कपूर तक, इन 9 एक्ट्रेसेस ने अपनी शादी में पहने थे इतने महंगे वेडिंग आउटफिट्स)
फिलहाल, ऐश्वर्या के इस आउटफिट की कीमत वाकई हैरान करने वाली है। तो आपको एक्ट्रेस का ये एटायर कैसा लगा? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।