By Varsha Kharkhodia Last Updated:
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की खूबसूरती के दीवाने दुनियाभर में हैं। उनकी एक्टिंग से लेकर उनके फैशन सेंस तक के लोग कायल हैं। हाल ही में, उन्हें अपनी बेटी आराध्या और पति व एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान उनकी तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने एक-दूसरे को कुछ समय तक डेट करने के बाद 20 अप्रैल 2007 को शादी रचा ली थी। ये शादी एक शाही अंदाज में हुई थी, जिसकी चर्चा काफी समय तक हुई थी। शादी के चार साल बाद इस कपल के घर एक बेटी ने जन्म लिया, जिनका नाम आराध्या रखा है।
(ये भी पढ़ें- विन्नी अरोड़ा की गोद भराई की झलकियां: सफेद शरारा में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिखीं बेहद सुंदर)
हाल ही में, ऐश्वर्या राय बच्चन को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके साथ बेटी आराध्या और पति व अभिनेता अभिषेक भी थे। बताया जा रहा है कि, अभिनेत्री 'कान्स 2022' के लिए रवाना हुई हैं। ऐसे में उनका एयरपोर्ट लुक सामने आया है।
दरअसल, ऐश्वर्या को ऑल ब्लैक लुक में देखा गया। साथ में उन्होंने काले रंग का बैग भी कैरी किया था। एक्ट्रेस के मेकअप की बात करें तो, उन्होंने रेड लिपशेड के साथ ब्लैक आईज को चूज किया था। उन्होंने सिंदूर से अपने लुक को कंप्लीट किया था। इस अवतार में वो बला की खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, अभिषेक कैजुअल ब्लू हुडी में काफी कूल लग रहे थे। इसके अलावा, आराध्या पिंक कलर की हुडी के साथ डेनिम जींस में नजर आईं। हर बार की तरह वो अपनी मां का हाथ थामे नजर आईं। उन्होंने पैपराजी के लिए पोज भी दिया था। साथ में ये फैमिली काफी क्यूट लग रही थी।
(ये भी पढ़ें- प्रणिता सुभाष ने दक्षिण भारतीय पारंपरिक 'गोद भराई' सेरेमनी में पहनी येलो साड़ी, दिखीं खूबसूरत)
बता दें कि, ऐश्वर्या ने साल 2002 में अपनी फिल्म 'देवदास' की रिलीज के साथ 'अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह' में शुरुआत की थी। वह रेड कार्पेट पर अपनी पसंद के लिए सबका ध्यान खींचने में कामयाब रही हैं। एक्ट्रेस के 'कान्स' लुक को हमेशा बेहद पसंद किया गया है।
(ये भी पढ़ें- फोटोग्राफर विरल भयानी ने एक्टर्स को पत्नियों को धोखा देते रंगेहाथ पकड़ने और सेलेब वेडिंग पर की बात)
फिलहाल, आपको ऐश्वर्या राय बच्चन का लेटेस्ट एयरपोर्ट लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।