By Pooja Shripal Last Updated:
अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) बी-टाउन के पावर कपल हैं, जिनकी बॉन्डिंग बेमिसाल है। दोनों की शादी को 16 साल हो गए हैं और इस समय वे अपनी 11 वर्षीय बेटी आराध्या के साथ अपनी फैमिली लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। कपल अक्सर अपने वर्क शेड्यूल से टाइम निकालकर वेकेशन पर जाता रहता है। ऐसे ही साल 2018 में वे अपनी बेटी आराध्या के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए गोवा गए थे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।
वैसे तो अभिषेक और ऐश्वर्या अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर ही रखना पसंद करते हैं, लेकिन 2018 में जब दोनों अपनी बेटी आराध्या के जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए गोवा गए थे, तब उनके वेकेशन से कई तस्वीरें सोशल मीडिया काफी वायरल हुई थीं। स्नैपशॉट में, उन तीनों को पूल सेशन एंजॉय करते हुए देखा गया था। इस दौरान, ऐश ब्लैक कलर की मोनोकिनी में नजर आई थीं। दूसरी ओर, अभिषेक ने येलो कलर का शॉर्ट्स पहना हुआ था और उनकी बेटी आराध्या ऑरेंज कलर के स्विमसूट में दिखाई दी थीं।
एक बार अमेरिकी एक्ट्रेस ओपरा विनफ्रे के पॉपुलर टॉक शो में अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय के साथ शादी करने की असली वजह का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था, 'ऐश्वर्या के साथ मेरे रिश्ते का यह आधार नहीं यह नहीं है कि वह हॉट हैं, तो चलो शादी कर लेते हैं। वह जिस तरह की इंसान हैं, उसके लिए मैंने उनसे शादी की है। इसलिए नहीं कि वह हमारी इंडस्ट्री की सबसे सफल एक्ट्रेस हैं या वह भारतीय सिनेमा का इंटरनेशनल फेस हैं और सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक हैं। हमारी शादी की वजह यह नहीं है।''
स्टार्स की लाइफ में आलोचनाओं का दौर चलता रहता है। हालांकि, हर कोई इससे डील नहीं कर पाता। अभिषेक भी इससे कई बार हर्ट हुए हैं। ऐसे में उनकी पत्नी ऐश्वर्या हर परिस्थिति में उनके साथ रही हैं और उन्हें इससे निपटने के लिए प्रेरित किया है। जब Aishwarya Rai ने Abhishek Bachchan संग हुए 'रोका' को कहा था 'अजीब', बताया था रोचक किस्सा, पढ़ें पूरी खबर
उसी के बारे में बोलते हुए अभिषेक ने एक बार कहा था, "मेरी पत्नी ने एक बार मुझसे कहा था कि, ''आपको 10,000 पॉजिटिव कमेंट्स मिलते हैं, लेकिन आप एक निगेटिव कमेंट से प्रभावित हो जाते हैं। आपको पॉजिटिविटी पर ध्यान देना चाहिए और सकारात्मक दुनिया की सुंदरता का अनुभव करना चाहिए।' इसलिए, मैं हमेशा चीजों को पॉजिटिविटी के साथ देखने की कोशिश करता हूं।”
वैसे, समय-समय पर अभिषेक अपनी प्यारी पत्नी ऐश्वर्या की तारीफ करते रहे हैं, जिससे साबित होता है कि उनके मन में ऐश के लिए कितना प्यार और सम्मान है। तो, आपको उनके गोवा वेकेशन की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।