By Varsha Kharkhodia Last Updated:
फेमस सिंगर व टीवी होस्ट आदित्य नारायण (Aditya Narayan) और उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल इन दिनों अपनी बेटी के साथ अपना क्वालिटी टाइम एंजॉय कर रहे हैं। 24 फरवरी 2022 को कपल ने अपने जीवन में एक बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम इन्होंने त्विषा नारायण झा रखा है। हाल ही में, श्वेता अग्रवाल और त्विषा नारायण झा के फोटोशूट का एक वीडियो समाने आया है। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले तो ये जान लीजिए कि, 23 मई 2022 को आदित्य नारायण और उनकी वाइफ श्वेता अग्रवाल झा ने अपने इंस्टा हैंडल से पहली बार अपनी बेटी त्विषा की पूरी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनकी लाडली बेटी एक टोकरी में लेटी हुई काफी क्यूट लग रही थीं। इस दौरान वो एक सफेद रंग की ड्रेस पहने दिखाई दी, जिसके साथ वो हेडबैंड भी लगाए हुए थी।
(ये भी पढ़ें- करण वी ग्रोवर-पॉपी जब्बल ने वेडिंग और हनीमून पर की बात, कहा- 'शादी एक आदर्श कदम था')
अब बात करते हैं इनके लेटेस्ट वीडियो की। दरअसल, आदित्य नारायण की पत्नी श्वेता और बेटी त्विषा के फोटोशूट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मां-बेटी के क्यूट मोमेंट्स दिख रहे हैं। वीडियो में हम देख सकते हैं कि, त्विषा अपनी मां के साथ फोटोशूट एंजॉय कर रही हैं। मां-बेटी की ये बॉन्डिंग किसी का भी पिघला सकती है। ये वीडियो 'thelooneylens' पेज ने शेयर किया है।
इसके अलावा, 5 जून 2022 को श्वेता अग्रवाल झा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बेटी त्विषा की एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें नन्हीं राजकुमारी गुलाबी रंग के कपड़े में लिपटी नजर आ रही हैं। साथ ही वह पिंक कलर के हेयरबैंड लगाए दिख रही हैं। वह एक फर सफेद रंग के बिस्तर पर शांति से सोती हुई दिखाई दे रही हैं। इस दौरान वो काफी क्यूट लग रही हैं।
आदित्य नारायण ने 3 जून 2022 को अपने इंस्टा हैंडल से एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनके पापा उदित नारायण और मां दीपा नारायण अपनी पोती त्विषा को गोद में लिए दिखाई दिए थे। तीनों साथ में बेहद प्यारे लग रहे थे। ये त्विषा के साथ उनकी पहली तस्वीर थी। इस फोटो को शेयर करते हुए आदित्य ने लिखा था, 'दादा, दादी और छोटी त्विषा नायारण झा।'
(ये भी पढ़ें- IFFA 2022: अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या और आराध्या संग किया डांस, कपल के लुक से इंप्रेस हुए बिग बी)
फिलहाल, हमें तो त्विषा नारायण झा की हर तस्वीर बेहद क्यूट लगती है। वैसे, आपको मां-बेटी का लेटेस्ट वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।