'संजू' फेम अदिति गौतम ने मुंबई के बिजनेसमैन से की शादी, रेड लहंगे में सुंदर दिखीं दुल्हन

'संजू' फेम एक्ट्रेस अदिति गौतम ने मुंबई के बिजनेसमैन माइकल पालकीवाला से मुंबई में शादी की और अब उनकी शादी की तस्वीरें सभी का दिल जीत रही हैं। आइए आपको ​दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

'संजू' फेम अदिति गौतम ने मुंबई के बिजनेसमैन से की शादी, रेड लहंगे में सुंदर दिखीं दुल्हन

बी-टाउन में शादी का सीजन जल्दी चल रहा है। सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी और अथिया शेट्टी-केएल राहुल की भव्य शादी के बाद, दुल्हन के क्लब में शामिल होने वाली लेटेस्ट एक्ट्रेस अदिति गौतम हैं, जो रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' से पॉपुलर हुई थीं। उन्होंने प्रिया दत्ता की भूमिका निभाई है, जो बायोपिक में संजय दत्त की बहन हैं। एक्ट्रेस मुंबई के बिजनेसमैन माइकल पालकीवाला के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं।

aditi gautam

6 फरवरी 2023 को अदिति ने मुंबई के 'गैलप्स रेस कोर्स' में एक भव्य समारोह में माइकल से शादी की। शादी समारोह के लिए उन्होंने लाल रंग का लहंगा पहना था। हमें उनका गोल्ड जरदोजी वर्क वाला रेड लहंगा बहुत पसंद आया। उन्होंने अपने लुक को नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और माथापट्टी से पूरा किया था। इसके साथ ही, अदिति ने अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में कैसे शादी की, इस पर उन्होंने दिल को छू लेने वाला नोट लिखा। उन्होंने लिखा है, "परिवार और दोस्तों से घिरे, हमारे सुख दुख से हमें प्यार करने के लिए। केवल आभार और आशीर्वाद। 6.02.2023।"

aditi gautam

वर्क फ्रंट की बात करें, तो अदिति एक फेमस मॉडल से एक्ट्रेस बनी हैं। वह टॉलीवुड, कॉलीवुड और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने अद्भुत काम के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने 2008 की फिल्म 'नेनिन्थे' के साथ तेलुगु सिनेमा में शुरुआत की थी।

aditi gautam

फिलहाल, हमें अदिति का भव्य शादी का लहंगा पसंद आया। तो आपको ये कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis