By Shivakant Shukla Last Updated:
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के बेटे व एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर खबरों में आते हैं। लेकिन इस बार उनके सुर्खियों में आने की वजह कुछ और ही है। दरअसल, एक्टर ने हाल ही में, मुंबई स्थित अपना एक अपार्टमेंट बेच दिया है। आइए आपको इसके बारे में डीटेल में बताते हैं।
पहले आइए अभिषेक बच्चन की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ पर एक नजर डाल लेते हैं। अभिषेक बच्चन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2000 में फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से की थी। इस फिल्म से अभिषेक बच्चन के साथ करीना कपूर ने भी अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में दोनों को काफी ज्यादा पसंद किया गया था, जिस वजह से करीना कपूर के करियर ने रफ्तार पकड़ी, लेकिन अभिषेक बच्चन को अपने पूरे करियर में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा था। उन्होंने अपने करियर में एक ऐसा समय भी देखा था, जब महज 4 साल में अभिषेक बच्चन की 17 फिल्में फ्लॉप साबित हुईं। हालांकि, अब उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त वापसी की है।
(ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन के शानदार घर: 'जलसा' से पेरिस में लग्जरी विला तक, देखें आलीशान घरों की तस्वीरें)
बात करें अभिषेक के निजी जीवन की तो, फिल्म ‘धूम 2’ के सेट पर अभिषेक की एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से प्यार की शुरुआत हुई थी। यहीं से दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। इसके बाद दोनों ने फिल्म ‘गुरु’ में काम किया, जिसकी शूटिंग के दौरान अभिषेक बच्चन ने एक्ट्रेस को प्रपोज कर दिया था। इसके बाद दोनों ने बिना देर किए शादी करने का फैसला किया और फिर 20 जुलाई 2007 को दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए। दोनों की एक प्यारी बेटी भी है, जिसका नाम आराध्या बच्चन है।
अब आइए आपको उस अपार्टमेंट के बारे में बताते हैं, जिसे अभिषेक ने हाल ही में बेच दिया है। दरअसल, ‘मनी कंट्रोल’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के वर्ली एरिया में स्थित 'लग्ज़री ओबेरॉय 360 वेस्ट टावर्स' में अभिषेक का 37वें फ्लोर पर एक आलीशान अपार्टमेंट था। इस बिल्डिंग में अक्षय कुमार और शाहिद कपूर के अपार्टमेंट भी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अभिषेक का ये फ्लैट 7,527 स्क्वायर फीट का है, इसे उन्होंने साल 2014 में 41 करोड़ रुपये का खरीदा था। अभिषेक ने अब इसे कुल 45.75 करोड़ रुपयों में बेच दिया है।
(ये भी पढ़ें: जब अभिषेक बच्चन को पत्नी ऐश्वर्या राय से कम मिली थी फीस, एक्टर ने इंटरव्यू में रखी थी अपनी राय)
अभिषेक और ऐश्वर्या ने 2015 में 21 करोड़ रुपये में हाई-एंड सिग्निया आइल्स, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में 5,500 वर्ग फुट में एक घर खरीदा था। इसके अलावा वर्ली के एनी बेसेंट रोड पर 'स्काईलार्क टावर' के 37वें फ्लोर पर एक घर है, और एक दुबई के 'जुरीरा गोल्फ एस्टेट' में एक 'पैलेशियल विला' के नाम से शानदार विला है। वहीं, बिग बी के घर की बात करें तो, उन्होंने मुंबई में ही कई घर खरीदे हैं, जिनमें ‘जलसा’, ‘जनक’, ‘प्रतीक्षा’ और ‘वत्स’ शामिल हैं। इसके अतिरिक्त दुबई और पेरिस में भी इनके घर हैं। अगर देखा जाए तो, बच्चन फैमिली के पास कई अरब रूपयों के तो सिर्फ घर ही हैं।
(ये भी पढ़ें: बच्चन फैमिली के पास है करोड़ों की संपत्ति, यहां देखें अभिषेक बच्चन के घर की अनदेखी तस्वीरें)
वर्क फ्रंट की बात करें तो, अभिषेक बच्चन आखिरी बार फिल्म ‘द बिग बुल’ में नजर आए थे। बहुत जल्द वह फिल्म ‘दसवीं’ और ‘बॉब बिस्वास’ में नजर आएंगे।
फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, बच्चन फैमिली को घर में निवेश करना काफी पसंद है। ऐसे अभिषेक के इस प्रापर्टी को बेचने के फैसले से लगता है कि, वो जरूर कुछ नया करने का प्लान बना रहे हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी, हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।