By Shivakant Shukla Last Updated:
बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कपल्स में से एक रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और उनके पति व टीवी एक्टर अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) अपनी क्यूट लव केमिस्ट्री से चर्चा में बने रहते हैं। जब से रुबीना दिलैक पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ की विनर हुई हैं। तब से तो ये कपल सोशल मीडिया पर धमाल मचाया हुआ है। आलम ये है कि, रुबीना और अभिनव से जुड़ी कोई भी फोटोज व वीडियोज पल भर में वायरल हो जाती है। खैर! जहां बिग बॉस में जाने से पहले दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें सामने आई थीं। वहीं, अब शो के अंदर ही दोनों को एक दूसरे के लिए आंतरिक प्रेम का अनुभव हुआ और अब दोनों अपनी लाइफ में खुश हैं। हाल ही में, अभिनव शुक्ला ने अपनी वाइफ रुबीना के निकनेम का खुलासा किया है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।
(ये भी पढ़ें- यामी गौतम के वेडिंग प्लानर ने एक्ट्रेस की शादी के बारे में किया खुलासा! यहां जानें डीटेल)
पहले तो ये जान लीजिए कि, 27 सितंबर 1982 को पंजाब के लुधियाना में जन्मे अभिनव शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में टीवी शो 'जाने क्या बात हुई' से की थी, इसके बाद उन्होंने टीवी शोज में काम किया, जिनमें 'छोटी बहू', 'जर्सी नंबर-10', 'गीत', 'एक हजारों में मेरी बहना है', 'हिटलर दीदी', 'बदलते रिश्तों की दास्तां', 'दिया और बाती हम', 'सिलसिले बदलते रिश्तों का' जैसे तमाम शो शामिल हैं। वहीं, रुबीना दिलैक ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में सीरियल ‘छोटी बहू’ से की थी। इस सीरियल में रुबीना की एक्टिंग और उनके काम को काफी पसंद किया गया था, जिसके बाद वह 'छोटी बहू 2', डांस रियलिटी शो ‘नचले वे विद सरोज खान’, 'सास बिना ससुराल', 'पुनर्विवाह' समेत कई सीरियल्स में नजर आई थीं। लेकिन एक्ट्रेस को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी सीरियल ‘शक्ति: अस्तित्व का एक अहसास’ में मिली थी। इस सीरियल में रुबीना एक किन्नर के किरदार में नजर आई थीं।
इन्हीं में से एक शो में अभिनव शुक्ला की मुलाकात रुबीना दिलैक से हुई। धीरे धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं और फिर प्यार हो गया। काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अभिनव और रुबीना ने साल 21 जून 2018 को शादी रचाई थी। 'बिग बाॅस' में जाने से पहले रुबीना और अभिनव का रिलेशनशिप काफी तनावपूर्ण हो गया था। लेकिन शो से बाहर आने के बाद में सबकुछ सही हो गया, और अब दोनों हैप्पी मैरिड लाइफ को एंजाॅय कर रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- सबा अली खान ने भाई सैफ और भतीजी सारा की बेबी इब्राहिम संग अनदेखी तस्वीरें की शेयर)
अब आइए आपको बताते हैं कि, अभिनव शुक्ला अपनी वाइफ रुबीना को किस नाम से बुलाते हैं। दरअसल, 7 जून 2021 को रुबीना दिलैक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में रुबीना पिंक ड्रेस में एकदम कयामत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने दोनों कानों में 'लेडी बॉस' नाम के इयरिंग्स पहने हुए हैं।
इस पोस्ट के सामने आते ही एक्ट्रेस के पति अभिनव शुक्ला ने कमेंट करते हुए लिखा, 'माई कड्डू।' अभिनव के इस कमेंट से समझा जा सकता है कि वह अपनी वाइफ को प्यार से 'कड्डू' कहकर बुलाते हैं।
(ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी के बर्थडे पर पति राज हुए रोमांटिक, वीडियो शेयर कर कहा- 'मैं तुम्हारे बिना कुछ भी नहीं')
ध्यान रहे कि, इन दिनों अभिनव शुक्ला अपनी वाइफ से दूर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 11 की शूटिंग के लिए साउथ अफ्रीका के केपटाउन गए हुए हैं। इस एक्टर के इस कमेंट से समझा जा सकता है कि, वह इस दौरान अपनी वाइफ को काफी मिस कर रहे हैं।
बीते दिनों, अपने एक इंटरव्यू में रुबीना ने बताया था कि, ''हमारी जोड़ी अब और ज्यादा मजबूत हो गई है। एक्ट्रेस ने कहा था कि, ‘किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए क्लियर बातचीत करना बहुत जरूरी है। ‘बिग बॉस’ के घर में हमें हमारे वीक पॉइंट के बारे में पता चला था और वह था कम्युनिकेशन गैप। लेकिन अब हमें महसूस होता है कि, हम एक-दूसरे से कितनी अच्छी तरह बात करते हैं।'' इसके आगे रुबीना दिलैक ने कहा था कि, ''हम आज भी एक ही चीज़ पर लड़ते हैं। लेकिन अब चीजों को सेटल करने का तरीका बदल गया है। लड़ाई तो पहले जैसी है, वो रुकेगी नहीं। अब हमारे बीच के कम्यूनिकेशन स्किल्स सुधर गए हैं। इसलिए अब हम लड़ाई करने के बाद भी बात करना बंद नहीं करते हैं, बल्कि अब इसका हल निकालते हैं। हमारे रिश्ते में प्यार से ज्यादा सम्मान है। प्यार हर एक दिन के साथ बढ़ता है। आप इसे नाप नहीं सकते हैं। सम्मान हमारे रिश्ते की नींव है और हमेशा से ऐसा ही रहा है।''
फिलहाल, ये तो साफ है कि अभिनव और रुबीना एक दूसरे को बेहद प्यार करते हैं। तो रुबीना का निकनेम आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।