By Kavita Gosainwal Last Updated:
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी मां-बेटी की जोड़ियां हैं, जो अपने खूबसूरत रिश्ते की वजह से चर्चाओं में रहती हैं। इस लिस्ट में खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और उनकी लाडली बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) का नाम भी शामिल है। ऐश्वर्या राय हर खास मौके पर अपनी लाडली बेटी का हाथ थामे हुए नजर आती हैं, जिससे साफ जाहिर होता है कि, वह अपनी बेटी से बेइंतहा प्यार करती हैं। हाल ही में, सोशल मीडिया पर आराध्या की एक तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि, ऐश्वर्या की लाडली बेटी अब बड़ी हो गई हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।
पहले ये जान लीजिए कि, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने 20 जुलाई 2007 को शाही अंदाज में शादी रचाई थी, जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ा हर व्यक्ति नजर आया था। शादी के चार साल बाद यानी 2011 में ऐश्वर्या और अभिषेक ने अपनी लाडली बेटी आराध्या का अपने घर में स्वागत किया था। आज के समय में आराध्या 9 साल की हैं और उनकी स्टार मॉम अक्सर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, जिसे फैंस खूब पसंद करते हैं।
(ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय बचपन में दिखती थीं बेटी आराध्या की हूबहू कॉपी, देखें एक्ट्रेस की स्कूल वाली फोटो)
आइए अब आपको आराध्या की वो तस्वीर दिखाते हैं। दरअसल, साल 2021 की शुरुआती दिनों में ऐश्वर्या राय की कजिन सिस्टर श्लोका शेट्टी की शादी हुई थी, जिसमें एक्ट्रेस अपनी क्यूट बेटी आराध्या के साथ पहुंची थीं। इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ‘monksinhappiness’ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर श्लोका शेट्टी की शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिस पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया था। इन तमाम तस्वीरों में श्लोका अपनी विदाई सेरेमनी के दौरान अपनी मां और करीब लोगों से गले मिलती हुई नजर रही हैं। पहली कोलाज तस्वीर में दुल्हन अपनी मां का आर्शीवाद लेते और उनसे गले मिलती हुई दिखाई दे रही हैं। दूसरी तस्वीर में श्लोका अपनी बहन ऐश्वर्या राय के साथ नजर आ रही हैं।
(ये भी पढ़ें: जब जया बच्चन ने ऐश्वर्या राय को कहा था 'नर्स' और पोती आराध्या को बताया था भाग्यशाली)
इस दौरान हमारा ध्यान आराध्या की एक तस्वीर पर गया, जिसमें वह अपनी मौसी की विदाई के समय भावुक होती हुई नजर आ रही हैं। आराध्या की इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, दुल्हन श्लोका अपनी क्यूट भांजी के गाल में किस कर रही हैं, क्योंकि आराध्या अपनी मौसी को विदा होते हुए देखकर रो रही हैं। इस तस्वीर में मासूम आराध्या की मैच्योरिटी साफ झलक रही है। इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा था, 'जब भी उनकी बेटी की शादी का विचार उनके मन में आता है, माता-पिता अच्छी तरह से जानते हैं कि एक दिन वह एक नई दुनिया बनाने के लिए दूसरे परिवार में जाएंगी। और ये सब सच्चाई बनकर बेटी के विदा के समय सामने आता है। श्लोका की विदाई के समय उनकी मां सुलता शेट्टी को समझाने के लिए आराध्या सामने आईं और अपनी प्यारी सी आवाज में कहा, 'आप रोओ मत, मैं हूं ना!!!' सच में बेटियां एक आशीर्वाद हैं।'
(ये भी पढ़ें: शादी से एक दिन पहले अपनी यादें संजोते दिखे थे अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय, सामने आई अनदेखी तस्वीर)
ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के बेहद करीब हैं। 'डीएनए' के साथ एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा था कि, 'मैं आराध्या में खुद का बचपन देख सकती हूं। मैं उसे छोड़ने और उसे लेने के लिए हर दिन स्कूल जाती हूं। मैं यह करती हूं, क्योंकि मुझे यह करना पसंद है। मैं उस समय का आनंद लेती हूं, जो हम एक साथ बिताते हैं। मैं बहुत खुश हूं, मैं उसके लिए हमेशा पॉजेसिव रहूंगी।'
फिलहाल, ये पहली बार नहीं है कि, ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या के संस्कारों की झलक देखने को मिली है। बच्चन परिवार की लाडली अक्सर अपनी मासूमियत से लोगों का प्यार पाती रहती हैं। तो आपको आराध्या की ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।